यूथेनेशिया पर बहस:पुर्तगाल की संसद ने इच्छामृत्यु का बिल पास किया, राष्ट्रपति की मंजूरी
February 1, 2021
पुतिन का ‘सीक्रेट महल’:1000 करोड़ रुपए कीमत, 16 देशों की GDP इससे कम;
February 1, 2021

चीन में घर ही नहीं बसा रहे युवा: पड़ोसी देश में 6 साल में 40% घटी शादियां,इसकी बड़ी वजह घरेलू हिंसा

चीन में घर ही नहीं बसा रहे युवा:पड़ोसी देश में 6 साल में 40% घटी शादियां, इसकी बड़ी वजह घरेलू हिंसा और काम करने का दबावचीन में 25 से 40 साल की उम्र तक के लोग यानी मिलेनियल्स (जिनका जन्म 1981 से 1996 के बीच हुआ है) अच्छे रोजगार में व्यस्त हैं। अच्छी कमाई कर रहे हैं। नाम कमा रहे हैं। लेकिन शादी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इससे उनका मोहभंग हो रहा है। इसे लेकर चीन सरकार परेशान है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, परेशानी का सबसे बड़ा कारण चीन में दशकों से जारी जनसंख्या नियंत्रण नीति है। इसके अलावा घरेलू हिंसा, काम का दबाव बड़े कारण हैं। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 6 साल के दौरान मिलेनियल्स की शादियों की दर 41% तक गिर गई है।

युवतियों में भी शादी की अनिच्छा बढ़ी
इस वर्ग में पहली बार शादी करने वाले लोग 2013 में 2.38 करोड़ थे। जबकि 2019 आते-आते संख्या घटकर 1.39 करोड़ रह गई। समाजशास्त्रियों का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण नीति के कारण युवा शादी से बच रहे हैं। युवकों के साथ-साथ ऐसी युवतियों में भी शादी की अनिच्छा बढ़ी है, जो विभिन्न संस्थानों में काम कर रही हैं। वहां अपनी भूमिका बनाए रखना या बेहतर करना चाहती हैं।

शादी प्राथमिकता नहीं
मिलेनियल्स में शामिल जाओ मीली 31 साल की हैं। चीन में बाल यौन शोषण कानूनों में सुधार के लिए हुए आंदोलन में 2,000 किमी पैदल मार्च में भी शामिल हो चुकी हैं। वे बताती हैं, ‘शादीशुदा महिलाओं के अपमान, घरेलू हिंसा, आदि की खबरों ने हमारी सोच बदली है। अब हमें शादी करना सबसे बड़ी गलती या मूर्खता लगने लगा है। ये डर बैठ गया है कि शादी के बाद हम भी हिंसा का शिकार हो सकती हैं। इस कारण शादी हमारी प्राथमिकता नहीं रही।’

सरकार कई उपायों पर काम करने जा रही
चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारी यांग जोंगताओ के मुताबिक, शादी और संतान उत्पत्ति दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। शादी से मोहभंग होने पर जन्मदर का प्रभावित होना स्वभाविक है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार कई उपायों पर काम करने जा रही है।

चीन ने 2014 में बंद की एक बच्चा नीति
चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 2019 में 1,000 लोगों में से औसतन 6.6 लोगों ने ही शादी की। यह संख्या 14 साल में सबसे कम रही। इस कमी की सबसे बड़ी वजह 1979 में लागू की गई ‘एक बच्चा नीति’ है। इससे 2014 में कामकाजी आबादी पहली बार सिकुड़ती हुई देखी गई। इसके बाद ही ये नीति बंद कर दी। हालांकि अब वहां दो बच्चे पैदा करने की छूट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES