किसान आंदोलन:40 किलाेमीटर लंबी जागृति यात्रा निकाली, लांधड़ी टाेल पर किसान रैली 2 काेचाैधरीवास गांव टाेल नाके पर रविवार काे किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। रविवार सुबह धीरणवास गांव से सैकड़ाें ट्रैक्टर शहर के लिए रवाना हुए। इसमें आसपास गांवाें से किसानाें ने भाग लिया। किसान जागृति यात्रा बालसमंद राेड हाेते हुए हिसार पहुंची और पारिजात चाैक, नागाेरी गेट और फव्वारा चाैक हाेते हुए चाैधरीवास गांव के लिए निकली।
सचिवालय के सामने सरकार का पुतला जलाया। किसान विराेधी कानूनाें पर जमकर नारेबाजी की। चाैधरीवास टाेल नाके के अलावा रामायण टाेल, बाडाे पट्टी व लांधड़ी टाेल पर रविवार काे भीड़ पहले से ज्यादा बढ़ी। किसान मजदूर समन्वय समिति के संयाेजक दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि 2 फरवरी काे लांधड़ी टाेल पर महारैली की जाएगी। वहीं महापंचायत के लिए किसान संगठनाें की बैठक कल बुलाई है।