अभिभावकों के लिए राहत, पर टेंशन के साथ:हरियाणा में 1 फरवरी से स्कूल अनलॉक
January 30, 2021
किसान आंदोलन के बीच बड़ी कार्रवाई:CBI ने 50 सरकारी गोदामों पर मारा छापा,
January 30, 2021

नहीं थमा किसान आंदोलन:हरियाणा के पानीपत में दोनों बैरियर फिर से टोल फ्री,

नहीं थमा किसान आंदोलन:हरियाणा के पानीपत में दोनों बैरियर फिर से टोल फ्री, राज्य में दूसरी जगह भी जुट रहे आंदोलनकारीहरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर किसान एकजुट हो गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिर से किसान सड़कों पर उतर आए हैं। पानीपत में नेशनल हाईवे नंबर 1 और पानीपत-रोहतक हाईवे पर स्थित दोनों टोल प्लाजा फिर से टोल फ्री कर दिए गए हैं, वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों में भी किसान धरनों पर वापस लौट रहे हैं।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद लगभग हर तरफ धरने समाप्ति की ओर बढ़ने लग गए थे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के किसान नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल होने के बाद आंदोलनकारी फिर से वापस धरने पर लौटने के मूड में आ गए।

पानीपत में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बाबरपुर के पास स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे से वसूली शुरू हो गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर इसे फिर से टोल फ्री कर दिया गया। इसी तरह पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव डाहर में स्थित टोल प्लाजा पर कल साढ़े 10 बजे वसूली शुरू हो गई थी, पर शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे यहां फिर से आंदोलनकारियों का कब्जा हो गया। इस बारे में सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान मुख्तयार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को थाना सिटी और सेक्टर-13/17 की पुलिस ने ऊपर से दबाव होने की बात कहकर धरना उठाने को कहा था। इस पर अमल भी करने की कोशिश की गई, लेकिन गुरुवार को राकेश टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद फिर से संगठन ने आंदोलन को मजबूत करने का फैसला लिया है।

पानीपत में किसानों के वाहनों के लिए 26 नवंबर से ही टोल फ्री था। इसके बाद किसानों ने 12 दिसंबर को एक दिन के लिए टोल फ्री कराए थे। फिर 25 दिसंबर से पानीपत के L&T और डाहर टोल प्लाजा को सभी वाहनों के लिए फ्री करा दिया गया।इसी तरह जींद में भी किसानों ने देर रात ही आंदोलन का ऐलान कर दिया था। कंडेला गांव के किसानों ने रात के समय ही चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से गांव चूहड़पुर के बस स्टैंड के पास किसान बिफर गए और जाम लगा दिया। हालांकि कुछ समय बाद जाम को खोल दिया गया। यहां किसानों ने मौन धारण कर अपना रोष प्रकट किया।कैथल में विद्यार्थी लगा रहे नारे

कैथल में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने किसानों के समर्थन में छोटूराम चौक को किया जाम, शहर के विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र हाथों में नो फार्मर नो फ़ूड के स्लोगन लेकर जय जवान-जय किसान के नारे लगा रहे हैं। SDM संजय कुमार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा हुआ है। गांव किरमारा में पंचायत में हुए फैसले के बाद 36 बिरादरी ने सहयोग देने का वादा किया है। यहां से किसान दिल्ली के लिए निकलेंगे।पंचकूला सहित कई जगह में टोल प्‍लाजा फिर शुरू
पंचकूला में टोल फिर से शुरु हो गए हैं। पुलिस ने टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों को हटा दिया है। चंडी मंदिर टोल प्लाजा सुबह से शुरु हो गया। इस टोल प्लाजा से कल से अब तक फास्ट टैग से 12500 वाहन निकल चुके हैं, जबकि 16 हजार 300 वाहन नगद राशि देकर निकले हैं। इस प्रकार जलौली खंड बरवाला का टोल प्लाजा भी शुरु हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES