भारत के खिलाफ साजिश: पाकिस्तानी नौसेना के लिए चीन ने बनाया दूसरा लड़ाकू जहाज,

भारत के खिलाफ साजिश:पाकिस्तानी नौसेना के लिए चीन ने बनाया दूसरा लड़ाकू जहाज, 4 वॉरशिप का सौदा हुआ हैभारत के खिलाफ दो पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान फिर से साजिश रच रहे हैं। लद्दाख में भारतीय सेना से पीटे चीन ने अपने खास दोस्त पाकिस्तान के लिए दूसरा नौसैनिक लड़ाकू जहाज (Frigate) तैयार किया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का यह Frigate बेहतर रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा और रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।

2017 में काॅन्ट्रैक्ट हुआ था
पाकिस्तानी नौसेना ने 054 ए/ पी टाइप के 4 वॉरशिप के निर्माण के लिए 2017 में चीन से काॅन्ट्रैक्ट किया था। पहला Frigate अगस्त 2020 में तैयार किया गया था। पाकिस्तान के लिए दूसरा लड़ाकू पोत शुक्रवार को शंघाई में तैयार किया गया।

यह चीन का सबसे एडवांस फ्रिगेट है
यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नौसेना का मुख्य आधार है। PLA के पास ऐसे 30 पोत हैं। नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे एडवांस फ्रिगेट है।

चीन से 8 पनडुब्बी का भी सौदा
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान नौसेना ने चीन से 8 पनडुब्बी का भी सौदा किया है। ये पनडुब्बी टाइप 039 बी युआन क्लास की है। यह डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। जिसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती हैं। एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम के कारण इसमें कम आवाज होती है। जिससे इसे पानी के नीचे पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    अगले साल होने वाले UP चुनाव में कहीं भाजपा की मुश्किल न बन जाएं राकेश टिकैत के आंसू
    January 30, 2021
    जमानत के बदले मिली फटकार: वकील की दलील- मेरे मुवक्किल की किडनी फेल हो चुकी है,
    January 30, 2021