राजस्थान के 9 शहरों में पारा 5 डिग्री से कम, बिहार के 6 जिलों में सीवियर कोल्डडेपहाड़ीक्षेत्रोंमें हो रही बर्फबारी
January 29, 2021
शरमन जोशी के पिता और दिग्गज थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का निधन,
January 29, 2021

NCC कैडेट्स के बीच मोदी:प्रधानमंत्री ने कहा- कोरोना वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती,

NCC कैडेट्स के बीच मोदी:प्रधानमंत्री ने कहा- कोरोना वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, भारत हर हालात से निपटने में सक्षमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के बीच पहुंचे। इस दौरान PM को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने कहा कि वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, भारत इससे निपटने में सक्षम है। पिछले साल हमने दिखाया है कि भारत हर मोर्चे पर निपटने में समर्थ है। आज हम वैक्सीन के मामले में भी आत्मनिर्भर हैं। साथ ही सेना की मजबूती के भी प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत के पास दुनिया की बेहतरीन वार मशीन हैं। आपने देखा कल ही (27 जनवरी) भारत में तीन और राफेल विमान आए। इन विमान में मिड एयर में ही ऑयल रीफ्यूलिंग हुई है। ये रीफ्यूलिंग खाड़ी देशों ने की है। यह खाड़ी देशों के भारत के साथ मजबूत होते संबंधों को बताता है।

देश में अब नक्सलवाद सिमटकर रह गया : मोदी
मोदी ने कहा कि एक समय हमारे देश में माओवाद-नक्सलवाद कितनी बड़ी समस्या थी। देश के सैकड़ों जिले इससे प्रभावित थे। हमारे सुरक्षाबलों का शौर्य आगे आया, तो देश में अब नक्सलवाद सिमटकर रह गया है। बाढ़ के हालात, कोरोना के इस कालखंड में लाखों कैडेट्स ने प्रशासन और समाज के साथ मिलकर जिस तरह काम किया, मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। हमारे यहां जिन नागरिक कर्तव्यों की बात की गई है, उन्हें सभी को निभाना चाहिए। जब सामान्य नागरिक कर्तव्यों पर बल देते हैं, तब बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हल किया जा सकता है।

NCC की छवि मजबूत हो रही
NCC ने अपनी जो छवि बनाई है, वह दिनों दिन और मजबूत होती जा रही है। मैं जब आपको देखता हूं, तो भरोसा बढ़ता जाता है। जहां संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता का काम चल रहा है, पर्यावरण संरक्षण का काम चल रहा हो, संकट का समय हो, तो NCC कैडेट्स जरूर नजर आते हैं। आप जिस संगठित और अद्भुत तरीके से काम करते हैं, उसके उदाहरण दूसरी जगह बहुत कम देखने को मिलते हैं।

NCC की मेहनत पूरी दुनिया ने देखी
उन्होंने कहा कि आप सभी युवा साथियों के बीच जितना भी पल बिताने का मौका मिलता है, वह एक सुखद अनुभव देता है। आपने मार्च पास्ट किया। कुछ कैडेट्स ने पैरासैलिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। मैं ही नहीं, टीवी के माध्यम से जो लोग इसे देख रहे होंगे, उन्हें गर्व हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत और प्रदर्शन को पूरी दुनिया ने देखा है। हमने देखा है कि जिन देशों में समाज में अनुशासन होता है, वे अपना परचम फहराते हैं। आपमें भी अनुशासन की यह भावना NCC के बाद भी आपके साथ रहनी चाहिए। आप अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करेंगे, तो भारत का समाज इससे मजबूत होगा, देश मजबूत होगा।

राष्ट्र की सुरक्षा में NCC की भागीदारी बढ़ी
उन्होंने कहा कि यह कोरोना का कालखंड चुनौतीपूर्ण तो रहा, लेकिन अपने साथ अवसर भी लाया। यह अवसर आत्मनिर्भर बनने का है। साधारण से असाधरण बनने में भारत की युवा शक्ति का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। मैं आपको राष्ट्र रक्षक के साथ ही राष्ट्र सेवक के रूप में भी देखता हूं। देश की सीमा और समुद्री सीमा के नेटवर्क को सुरक्षित करने के लिए NCC की भागीदारी को बढ़ाया जा रहा है। एक लाख एनसीसी कैडेट्स को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें वन थर्ड गर्ल कैडेट्स हैं।

NCC के लिए घोषणाएं भी कीं
पीएम ने कहा कि NCC की क्षमताओं को भी सरकार तेजी से बढ़ा रही है। अभी आपके पास सिर्फ एक फायरिंग सिमुलेटर होता था, अब इसे 100 किया जा रहा है। माइक्रो लाइव वाइट सिमुलेटर को पांच से बढ़ाकर 44 और रोविंग सिमुलेटर को 11 से बढ़ाकर 60 किया जा रहा है।

फील्ड मार्शल करियप्पा को याद किया
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जहां हो रहा है, वह फील्ड मार्शल करियप्पा जी के नाम पर है। उनका जीवन प्रेरणा से भरा है। 1947 में उनके नेतृत्व ने भारत को पाकिस्तान पर विजय दिलाई। आज मैं उनको नमन करता हूं।

गर्ल्स कैडेट्स में 35% की बढ़ोतरी
उन्होंने कहा कि आप सभी की इच्छा होगी कि डिफेंस फोर्स का हिस्सा बनें। सरकार आपके लिए अवसर बढ़ा रही है। आपके लिए अनेक अवसर इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने सामने देख रहा हूं और आंकड़े भी बताते हैं कि गर्ल कैडेट्स में 35% की बढ़ोतरी हुई है। भारत की वीर बेटियां शत्रु से लोहा लेने के लिए मोर्चे पर डटी हुई हैं। मैं आपमें भविष्य के ऑफिसर देख रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मैं दिवाली पर जैसलमेर की लोंगेवाला पोस्ट पर गया था, वहां कई युवा ऑफिसर से मुलाकात हुई। उनके चेहरे पर दिखी अदम्य इच्छाशक्ति मैं कभी भूल नहीं सकता। 1971 में लोंगेवाला में हमारे वीरों ने पाकिस्तान से विजय प्राप्त की थी। हमारे जवानों ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES