आंदोलन का समर्थन:1 साल पहले विधानसभा चुनाव में इनेलो छोड़ भाजपा में आए थे रामपाल माजरा
January 29, 2021
पानीपत के अस्पताल में गैंगरेप:​​​​​​​गैलेक्सी हॉस्पिटल में दुष्कर्म करने वाले एक कर्मचारी को जेल भेजा
January 29, 2021

मौसम:तापमान 2.2 डिग्री पर आया, अगले दो दिन भी पाला जमने के आसार

मौसम:तापमान 2.2 डिग्री पर आया, अगले दो दिन भी पाला जमने के आसारपहाड़ों से आ रही शुष्क हवाओं से हरियाणा में गुरुवार को रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया। हिसार में यह 2.2, नारनौल में 2.3 डिग्री पर आ गया। कुछ इलाकों में गहरी धुंध छाई। इससे अम्बाला में दृश्यता 25 मीटर और करनाल में 50 मीटर रह गई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमूमन जनवरी के अंत में ऐसा मौसम कम रहता है। अगले दो दिन भी पाला जम सकता है। रात का पारा और कम होने की संभावना है। 31 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड से राहत मिल सकती है। कृषि विशेषज्ञाें का कहना है कि ठंड से गेहूं, सरसों, चना, जौ की फसलों को बड़ा फायदा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES