टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा:भारत का होगा भारत से मुकाबला, विराट की टीम बेहतर तैयारी
January 28, 2021
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स:अपने पहले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 ताइजू से हारीं पीवी सिंधु
January 28, 2021

BCCI अध्यक्ष की तबीयत फिर बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद गांगुली दोबारा अस्पताल में भर्ती

BCCI अध्यक्ष की तबीयत फिर बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद गांगुली दोबारा अस्पताल में भर्ती, 2 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट आया थाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली को फिर से सीने में दर्द की शिकायत हुई है। अपोलो हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मुताबिक, गांगुली की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी एक आर्टरी से ब्लॉकेज को हटाया गया था। इसके बाद उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी
पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डियक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीयों को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, अब भी वैसा ही है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी परिजनों से बात की थी
पिछली बार गांगुली की तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी डोना से बात की थी और गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इससे पहले होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जबकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनको देखने के लिए हॉस्पिटल गई थीं।

7 जनवरी को ही गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। तब उन्होंने रेस्ट लेने के सवाल पर मीडिया से कहा था कि उनकी बॉडी जैसा रिएक्ट करेगी, वैसा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES