आरोपी दीप सिद्धू की किसान नेताओं को धमकी:मैंने अगर तुम्हारी परतें खोलनी शुरू कर दीं
January 28, 2021
वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में मोदी:​​​​​​​दावोस एजेंडा समिट को संबोधित करेंगे PM
January 28, 2021

मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड:सर्द हवाओं से गिरेगा पारा; भोपाल, इंदौर में 31 जनवरी तक शीतलहर के आसार

मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड:सर्द हवाओं से गिरेगा पारा; भोपाल, इंदौर में 31 जनवरी तक शीतलहर के आसार; बच्चे, बुजुर्ग सावधानी रखें, जल्दी मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचेंरात और दिन के तापमान में रहेगी गिरावट, अगले 48 घंटे ज्यादा प्रभाव रहेगा
प्रदेश के 33 जिलों में शीतलहर के आसार
मध्य प्रदेश में आगामी 48 घंटे में ठंड का कहर बढ़ेगा। जहां मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, वहीं सर्द हवाओं के चलने से प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में 31 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया, उत्तर से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। अब शीतलहर भी चलने लगी है। यह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रभाव डाल रही है। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस समय सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक जाने से बचना चाहिए।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहेगा

प्रदेश भर में रात और दिन के तापमान में 48 घंटे तक गिरावट जारी रहेगी। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक चला जाएगा। अभी कुछ जगह यह 11 डिग्री के आसपास है, जबकि अधिकांश इलाकों में यह 6 डिग्री से लेकर 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान बैतूल, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगरा, मालवा, देवास, खरगौन, इंदौर, धार, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और भोपाल में कोल्ड वेव से लेकर कोल्ड डे बने रह सकते हैं। यहां निगरानी बनाए रखने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यहां रहेगा कोहरा

प्रदेश में अभी कोहरा देखा जा रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में ज्यादा है। अगले 48 घंटों में अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और पन्ना में कोहरे के साथ गोल्ड डे तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह

सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें। अर्थात ज्यादा समय तक सर्दी को सहन ना करें। ढीले और हल्के वजन वाले कई सतह के गर्म ऊनी कपड़े पहनें। सिर, गर्दन, हाथों को अच्छे से ढंक कर रखें।

बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग और बच्चों पर पड़ता है। डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने बताया, इसके कारण निमोनिया और दिल का दौरा पड़ने का सबसे ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने का उपाय करना चाहिए। लोगों को अधिक देर तक ठंड के संपर्क में नहीं आना चाहिए। सबसे ज्यादा परेशानी अस्थमा से पीड़ित लोगों को होती है, इसलिए मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को सुबह जल्दी घर से निकलने से बचना चाहिए। मौसम के थोड़ा अनुकूल होने पर ही मॉर्निंग वॉक पर निकलना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES