देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न:ITBP के जवानों ने माइनस 25 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया;
January 27, 2021
ए मेरे वतन के लोगों:लता मंगेशकर का खुलासा- पहले यह गाना गाने से इनकार कर दिया था,
January 27, 2021

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्मविभूषण,गायक बालासुब्रमण्यम और पासवान को भी सम्मान

पद्म पुरस्कारों का ऐलान:जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्मविभूषण, गायक बालासुब्रमण्यम और पासवान को भी मरणोपरांत सम्मानसरकार ने पद्म पुरस्कारों का सोमवार को ऐलान कर दिया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत सात लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें रामविलास पासवान भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और लोजपा चीफ रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। 102 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इस साल किसे दिया गया पद्म विभूषण

  1. शिंजो आबे (लोक सेवा, जापान)
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य खराब रहने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
    बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।
  3. डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु)
    कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, इंस्पिरेशनल स्पीकर और लेखक भी हैं। उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस एंड एथिक्स पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।
  4. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, USA)
    भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नॉमिनेट किया था। उन्होंने ही फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था।
  5. मौलाना वहीदुद्दीन खान (आध्यात्मिकता, दिल्ली)
    दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1 925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  6. बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)
    दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।
  7. सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)
    ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में लगती रही है। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES