भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी:चीन की कंपनी ने कोरोना वैक्सीन की कीमत मांगी,
January 25, 2021
डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन को मिले 11 हजार करोड़ रुपए में से 1050 करोड़ गुमनाम लोगों ने दिए
January 25, 2021

रूस आजाद होगा, पुतिन चोर है, जैसे पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोगों की मांग

पुतिन के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन:रूस आजाद होगा, पुतिन चोर है, जैसे पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोगों की मांग- नवेलनी को रिहा करोरूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के विरोध में 109 शहरों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी में प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस ने रविवार तक 3500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें नवेलनी की पत्नी यूलिया नवलन्या, प्रवक्ता और वकील भी शामिल हैं। दावा है कि पुतिन के खिलाफ रूस में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है।

इसे लेकर पुतिन ने भी सख्त रवैया अपनाया है। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क ही जाम कर दिया गया। वहीं पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठी चार्ज भी किया। लोगों को खींचकर बसों और ट्रकों में ले जाया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन जारी

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ‘रूस आजाद होगा’ और ‘पुतिन चोर है’ जैसे नारों वाले पोस्टर लेकर पुतिन का विरोध जता रहे हैं। लोगों की मांग कि नवेलनी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एक रिपोर्ट में बताया गया कि साइबेरिया के कुछ इलाकों का तापमान -51 डिग्री तक पहुंच गया है।

इस ठंड में भी लोग पुतिन का विरोध कर रहे हैं। देश भर के लाखों लोग सड़कों पर हैं। अकेले राजधानी मॉस्को में 70 हजार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने निंदा की है।

इसलिए हो रहे प्रदर्शन

44 वर्षीय एलेक्सी नवेलनी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने 2018 में राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें एक आरोप में दोषी ठहरा दिया गया और चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। पिछले साल 20 अगस्त को नोविचोक जहर दिए जाने के बाद से वह जर्मनी में अपना इलाज करा रहे थे।

वहां लौटकर 17 जनवरी को जैसे ही मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इससे पहले, उन्होंने कुछ वीडियो जारी किए थे। इनमें पुतिन पर आरोप लगाया था कि उनके पास शाही महल है, जिसमें विलासिता की चीजों के साथ जुआघर भी है। साथ ही पुतिन महिलाओं पर खुलकर सरकारी खजाना लुटा रहे हैं।दावा: महिलाओं पर सरकारी खजाना लुटा रहे पुतिन; उनकी एक सीक्रेट बेटी भी है

पुतिन कुछ महिलाओं पर सरकारी खजाना लुटा रहे हैं। इन महिलाओं में पुतिन की गर्लफ्रेंड, उनकी पूर्व पत्नी और उनकी 17 साल की एक सीक्रेट बेटी एलिजावेटा शामिल है। इसे लुइजा नाम से भी जाना जाता है। लुइजा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर अपनी विलासिताभरी जिंदगी के बारे में कुछ खुलासे किए हैं।जहर का इतिहास: चौथी पीढ़ी के कार्यक्रम में बनाया गया रसायन 60 साल पुराना है

नोविचोक को 1960 से 1970 के दशक में बनाया गया था। इसे रूस की चौथी पीढ़ी के रसायनिक जहर को विकसित करने के कार्यक्रम फोलेंट के जरिए बनाया गया था। 1990 के पहले दुनिया को इस नर्व एजेंट के बारे में मालूम ही नहीं था। रूसी वैज्ञानिक डॉ. विल मिर्जानोव ने अपनी किताब स्टेट सीक्रेट्स में इसके बारे में बताया है।साजिश: विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चाय में जहर मिलाकर पिलाया गया

सर्गेई स्क्रिपल: 4 मार्च 2018 को जहर दिया गया था।
एलेक्जेंडर पेरेपीलिछनी: 2012 में चाय में जहर पिलाया।
व्लादिमीर कारामुर्जा: 2015 से 2017 के बीच कई बार जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी।
एलेक्जेंडर लितविनेंको: ग्रीन टी में जहरीला पदार्थ पोलोनियम-210 मिलाकर पिलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES