स्कूलों का निरीक्षण:कलेक्टर : मेहनत से पढ़ाई कराे, कलेक्टर बन सकते हाे, स्टूडेंट्स ने पूछा- आप कलेक्टर कैसे बने, हमें कैसे पढ़ना हाेगा?महात्मा गांधी स्कूल व गांधीनगर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
आप कलेक्टर कैसे बने, हमें कैसे पढ़ना हाेगा, हम भी कलेक्टर बनना चाहते हैं। ये सवाल शनिवार काे कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा से कक्षा सात के छात्रों ने किए, ताे कलेक्टर नेहरा ने भी नपी तुली भाषा में छात्रों काे समझाया। कलेक्टर बनना आसान नहीं है, यदि आप कलेक्टर बनना चाहते हैं ताे अभी से कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई कराे और जाे पढ़ रहे हाे उसे परफेक्ट पढ़ाे, यकीनन आप कलेक्टर बन सकते हाे। उन्होंने छात्रों काे बताया कि कलेक्टर बनने की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक है। तैयारी कराेगे ताे परीक्षा पास करना मुमकिन है।
कलेक्टर नेहरा ने ली इंग्लिश की क्लास
कलेक्टर नेहरा शनिवार काे राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल कावेरी पथ मानसरोवर निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे सीधे कक्षाओं में जाकर छात्रों व शिक्षकों से मिले। वे छात्रों काे पढ़ाने से खुद काे राेक नहीं पाए और अंग्रेजी के शब्दों व वाक्याें काे पढ़ाया। उन्हें पता चला कि ज्यादातर छात्र मजदूर वर्ग के हैं। नेहरा ने छात्रों काे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और अंग्रेजी शिक्षा का महत्व समझाया। इस स्कूल का यह दूसरा वर्ष है।
स्कूल में कक्षा 1 से 9 तक अंग्रेजी माध्यम से 265 छात्र पढ़ रहे हैं। इसके बाद कलेक्टर नेहरा गांधी नगर राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे। यहां कक्षा 12 में जूम एप के माध्यम से चल रही साइंस की आनॅलाइन कक्षा काे देखा। नेहरा ने छात्राओं काे बाेर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में पूछा। छात्राओं ने साइंस में उपकरणों की कमी बताई जिस पर नेहरा ने जल्दी ही पूरी करने काे कहा। यह स्कूल इसी सत्र में खुला है।