राहुल गांधी आज से तमिलनाडु दौरे पर, कहा- केंद्र सरकार के हमलों से तमिल कल्चर की रक्षा करेंगे
January 23, 2021
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 76 लोगों के परिवारों को देंगे 5 लाख का मुआवजा
January 23, 2021

हरियाणा में बरसात तो हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी, गुजरात में लंबे समय बाद पारा 15 डिग्री से नीचे

सर्दी के तीखे तेवर:हरियाणा में बरसात तो हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी, गुजरात में लंबे समय बाद पारा 15 डिग्री से नीचेदिल्ली में पारा 4.3 डिग्री पर पंहुचा; बिहार में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी
25 जनवरी से राजस्थान में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का अनुमान
जनवरी के 22 दिन बीत चुके हैं। फिर भी देश के कई राज्यों में ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पंजाब के अधिकतर जिले कोहरे से घिरे हुए हैं। यहां शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल में आज से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बिहार के कई हिस्सों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 25 जनवरी से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तूफान के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

बिहार: पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी

बिहार में बर्फीली हवाओं की रफ्तार कमजोर पड़ी है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम और अरब सागर से आने वाली हवाओं का क्रम बना हुआ है। इससे घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की बात कही है। बीते दिन अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री और न्यूनतम औसत से एक डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।हिमाचल: आज तेज तूफान और ओलावृष्टि की संभावना

हिमाचल में आज बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। माैसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 25 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रदेश में सभी जगह मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

राजस्थान: 25 के आसपास फिर बढ़ सकती है ठिठुरन

राजस्थान में फिर से सर्दी के तेवर तीखे हाेने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 जनवरी से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दाैरान कई स्थानाें पर न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। लगातार सर्द हवाएं चलने से कई इलाकाें में पारा जमाव बिंदु के आसपास भी जा सकता है। बीती रात राजधानी सहित 16 शहराें में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। माैसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते फिलहाल राज्य के ज्यादातर स्थानों पर 25, 26, 27 जनवरी तक तापमान में गिरावट दर्ज हाे सकती है।दिल्ली-एनसीआर: ठंड और कोहरे की फिर से दस्तक, न्यूनतम पारा 4.3 डिग्री पर पंहुचा

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे ने फिर से दस्तक दी है। बीती रात दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर से कम रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले दो-तीन दिन कोहरे की ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। 23 जनवरी से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पर एक नई वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। जिस कारण से सुबह-सुबह कोहरा के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।हरियाणा: हिसार में पारा 4.2 डिग्री पहुंचा, बरसात और धुंध की संभावना

हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। बीती रात हिसार में पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। दिन में भी काफी ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 और 24 जनवरी को प्रदेश में गहरी धुंध ​​​​​​​के साथ रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। जबकि, 25 से 27 तक तीन से पांच डिग्री तक कमी हो सकती है। बीते दिन करनाल में दिन का पारा 16.1 डिग्री​​​​​​​ और नारनौल में पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

गुजरात: लाैट आई सर्द रात, पारा 3 डिग्री लुढ़का
​​​​​​​​​​​​​​गुजरात के सूरत में लंबे समय बाद न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर दिशा से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES