खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियानप्रदेश से लिए खाद्य तेल और दूध से बने पदार्थों के 28 सैंपल फेल
January 23, 2021
पानीपत-अम्बाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मल्टीलेन फ्री फ्लो टेक्निक के ट्रायल की तैयारी पूरी
January 23, 2021

दावाराज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेटियों की 69.9 प्रतिशत भागीदारी से हरियाणा ने रचा इतिहास

बाल महोत्सव:पहली बार 4.96 लाख बच्चे हुए शामिल, बाल कल्याण परिषद ने लिम्का बुक व एशिया बुक के लिए किया दावाराज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेटियों की 69.9 प्रतिशत भागीदारी से हरियाणा ने रचा इतिहास
राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कराए गए ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में शामिल होकर प्रदेश के बच्चों ने रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड बनाने में प्रदेश की बेटियों की अहम भूमिका रही है, क्योंकि महोत्सव के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में 69.9 प्रतिशत बेटियां रही हैं। यह ऐसी पहली प्रतियोगिता है, जिसमें 4,96,850 बच्चे शामिल हुए।

परिषद ने किसी एक महोत्सव में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के शामिल होने पर इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा करते हुए गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही लिम्का बुक में और एशिया बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड के लिए भी दावा किया है। यह महोत्सव ऑन लाइन हुआ। इसलिए इसका पूरा रिकॉर्ड भी ऑन लाइन है और कोई भी देख सकता है। खास बात यह है कि इस महोत्सव को सोशल मीडिया के जरिए करीब एक करोड़ लोगों ने देखा भी है।

राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस एतिहासिक महोत्सव में 23 प्रतियोगिताओं के 73 वर्गों में69.9 प्रतिशत लड़कियों ने भाग लिया है। जबकि लड़कों का प्रतिशत 30.1 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि कुल प्रतिभागियों में 3 लाख 74 हजार 361 लड़कियां और एक लाख 49 हजार 489 लड़कें रहें हैं।

कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन हुआ

कोविड-19 के चलते ऑनलाइन मनाए गए महोत्सव में बच्चों की 4 लाख 35 हजार एंट्रियां आईं। जिला स्तर पर यह महोत्सव 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कराया गया। प्रदेशभर में जिला स्तर पर 13 हजार से अधिक विजेता बच्चों को लगभग 22 लाख रुपए के पारितोषिक वितरित किए गए। वहीं राज्य स्तर पर विजेता 592 बच्चों को 40 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

इस महोत्सव में केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों ने भी शिरकत की। जिन्होंने अपने कोटे से 70 लाख रुपए परिषद को अपने कोटे से देने की घोषणा की है। महोत्सव का समापन 20 जनवरी को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने किया।

56 सेलिब्रेटी ने वीडियो संदेश से किया जागरूक

महोत्सव के दौरान 56 बॉलीवुड, पंजाबी, हरियाणवी कलाकारों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, यूपीएससी टॉपरों व अन्य गणमान्यों ने संदेश देकर बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरुक किया। ढुल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध करवा रही है। जिसके माध्यम से बच्चे अपने हुनर और अपनी प्रतिभाओं को निखार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES