कम नहीं हो रहीं ब्रिटेन की चुनौतियां:UK के कई हिस्सों में बर्फबारी और चक्रवात
January 22, 2021
USA में बाइडेन के आते ही चीन से टकराव बढ़ा:विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा
January 22, 2021

44 देश पिज्जा के दीवाने, भारतीय थाली मंगाने में पाकिस्तान, इजराइल आगे, हिंदुस्तानी पीछे

दुनियाभर में कुछ ऐसा है खानपान का ट्रेंड:44 देश पिज्जा के दीवाने, भारतीय थाली मंगाने में पाकिस्तान, इजराइल आगे, हिंदुस्तानी पीछे; अमेरिकियों को चाइनीज पसंदगूगल सर्च ने दुनिया के 100 देशों में पसंद किए जाने वाले खानपान की झलक दिखाई
जब आपको भूख लगती है, आप कुछ चटर-पटर खाना चाहते हैं या घर पर खाना पकाने से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो कौन सा फूड ऑर्डर करते हैं। पिज्जा, बर्गर, पास्ता, चाइनीज फूड या भारतीय भोजन? दुनियाभर के 100 देशों के लोगों की गूगल सर्च के आधार पर दिलचस्प जानकारी निकल कर आई है कि 44 देशों के लोग ऐसे समय में पिज्जा ऑर्डर करते हैं।

वर्ष 2020 में दुनियाभर में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अधिकतर लोगों ने पिज्जा को सर्च किया। बड़ी बात यह है कि भारत को भी इटली की यह डिश पसंद है। अन्य अहम देश हैं- यूएई, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, इंडोनेशिया और नि:संदेह इटली भी। दूसरे नंबर का पसंदीदा फूड चाइनीज है।

यह 29 देशों के लोगों की पसंद रहा। भले ही अमेरिका और चीन के संबंधों में तनातनी हो, लेकिन अमेरिकी चाइनीज फूड पसंद करते हैं। ऐसा ही ट्रेंड यूके में भी सामने आया है। चीनी फूड पसंद करने वाले अन्य देशों में चीन के साथ ही आयरलैंड, हंगरी, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल हैं।

तीसरे नंबर पर पसंद की जाने वाली डिश सुशी है। इसे 10 देशों में अधिक खाया गया है। ये हैं- जापान, ब्राजील, यूक्रेन, स्वीडन, रोमानिया आदि। दुनिया का चौथा पसंदीदा भोजन भारतीय है। हालांकि साल 2020 में भारतीयों ने अपनी थाली छोड़कर पिज्जा पसंद किया। जबकि पाकिस्तान, इजराइल, नीदरलैंड्स और इसके नजदीकी द्वीप देश अरूबा ने भारतीय थाली को पसंद किया। पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका चाइनीज खाना पसंद करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिज्जा को कई टॉपिंग्स के साथ विविध जायकों में बनाया जा सकता है। इसलिए इसकी स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है। गूगल सर्च के रिजल्ट ऐसे साल के हैं, जब अिधकतर समय देशों में लॉकडाउन लगा रहा। लोग घरों में रहे। जैसे ही रेस्तरां से टेकअवे की छूट मिली, तो लोगों ने पसंदीदा डिश ऑर्डर की।

इटली वाले अपना पिज्जा सर्च करते हैं, लेकिन भारतीय अपनी थाली नहीं
पिज्जा इटली की देन है। वहां के लोग पिज्जा सर्च करते हैं। चीनी लोग चाइनीज फूड तलाशते हैं। जापानी अपने भोजन सुशी को ही पसंद करते हैं, लेकिन संभवत: भारत ही ऐसा देश है, जहां भारतीयों ने अपनी थाली छोड़कर इतालवी डिश पिज्जा को पसंद किया है। इसी तरह पास्ता भी इटली ही की देन है, लेकिन इसे सबसे ज्यादा तुर्की में पसंद किया गया। कबाब मिडिल ईस्ट में अधिक मशहूर है, लेकिन इसे सबसे ज्यादा रूस में सर्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES