टीकाकरण अभियान:हरियाणा में 30225 को टीके लगे, 58.19% लक्ष्य हासिल, देश में अब तक 7.86 लाख काे लग चुके टीकेकाेराेना टीकाकरण अभियान बुधवार काे भी चला। 20 राज्याें और केंद्रशासित प्रदेशाें में 1.12 लाख स्वास्थ्यकर्मियाें काे टीका लगाया गया। इसके साथ ही देशभर में 7.86 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियाें काे टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम 6 बजे तक के आंकड़ाें में यह जानकारी दी है। हरियाणा में अवकाश होने के बावजूद बुधवार को 10 जिलों में टीके लगाए गए।
29 साइटों पर प्रत्येक में 100 के अनुसार 2900 का लक्ष्य था, लेकिन 1583 हेल्थ वर्कर्स ही टीका लगवाने पहुंचे। राज्य में अब तक चार दिन वैक्सीनेशन कार्यक्रम चला है। इस दौरान 51,940 के लक्ष्य के मुकाबले 30225 हेल्थ केयर वर्कर्स ही टीके लगवाने पहुंचे हैं। यानी 58.19% लक्ष्य हासिल हो पाया।
भूटान-मालदीव काे भेजी वैक्सीन की पहली खेप
भारत ने मालदीव और भूटान को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भेज दी है। सच्चे पड़ोसी का धर्म निभाते हुए भारत ने यह मदद पहुंचाई है। कोविशील्ड की कोरोना वैक्सीन की एक लाख डोज मालदीव पहुंच गई है। अभिन्न मित्र भूटान को भी डेढ़ लाख डोज वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 के जरिए भेजी गई है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम माेहम्मद साेलिह ने इसकी प्रशंसा की है और पीएम माेदी का धन्यवाद किया। नेपाल काे वैक्सीन की 10 लाख डाेज जल्द ही भेजी जाएंगी।