पाकिस्तान ने की गोलीबारी:जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में एक जवान शहीद; इस साल 2700 से ज्यादा बार किया सीजफायर वॉयलेशनशहीद हुआ जवान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था
पाकिस्तान ने इस साल मार्च में सबसे ज्यादा 411 बार सीजफायर वाॅयलेशन किया
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एलओसी पर शनिवार को पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 2700 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जवान रॉबिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। वे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे।पुंछ सेक्टर में भी शहीद हुआ था जवान
करीब दो महीने पहले पाकिस्तान की गोलीबारी में एलओसी के करीब पुंछ सेक्टर में भारत का एक जवान शहीद हो गया था। दो अन्य घायल हुए थे। वहीं, पाकिस्तान ने 12 जून को जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था।