पानीपत का मौसम:21 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 1 डिग्री गिरा अधिकतम तापमानमंगलवार सुबह धूप के बाद शाम से ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। बुधवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहरों ने ठिठुरन बढ़ाई। सुबह के समय कोहरा तो नहीं दिखा, लेकिन बादल रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। बुधवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
एक दिन धूप खिलने के बाद बुधवार से फिर शीतलहरों की वापसी हो गई। सर्द हवाओं के कारण मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पानीपत में बुधवार सुबह को 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने कोहरा तो कम किया, लेकिन पाला और सर्दी को बढ़ा दिया। अगले दो दिन बारिश से मौसम में फिर बदलाव आएगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर DP दुबे ने बताया कि पाकिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एंड कश्मीर की ओर मूव कर रहा है। इससे विंड पैर्टन बदलकर पूर्वी से दक्षिणी-पूर्वी हो जाएगा। उन्होंने 21 जनवरी की रात और 22 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।