बर्ड फ्लू:62 हजार पक्षियों को मारे जाने के मामले को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 2 फरवरी तक लगाई रोक
January 20, 2021
आत्महत्या का प्रयास:टिकरी बाॅर्डर पर किसान ने जहर निगला, दिल्ली में भर्ती
January 20, 2021

आंदोलन से घिरी सरकार कांग्रेस पर हमलावर:कांग्रेस और चढ़ूनी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन,

आंदोलन से घिरी सरकार कांग्रेस पर हमलावर:कांग्रेस और चढ़ूनी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, किसान-भाजपाइयों में बहसबाजीकृषि कानूनों को लेकर लगातार किसान आंदोलन और विपक्ष से घिरी भाजपा एकाएक अब पलटवार करने में जुट गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सचिवालय से कुछ दूरी पर विधानसभा-हाईकोर्ट चौक पर किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी और कांग्रेस का पुतला फूंका। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा- चढ़ूनी किसान आंदोलन के सहारे सांसद-विधायक बनने के सपने देख रहे हैं। अब कांग्रेस व गुरनाम चढ़ूनी की सांठगांठ उजागर हो गई है। कांग्रेस व गुरनाम सिंह को जनता से माफी मांग लेनी चाहिए।

हुड्‌डा सपने में सीएम हाउस में सोकर सुबह घर में जागते हैं: विज

भूपेंद्र हुड्डा और सैलजा द्वारा भाजपा सरकार को अल्पमत में आने के सवाल पर कहा कि गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सपने लेने में टैक्स नहीं लगता, कोई भी ले सकता है। हुड्‌डा तो रोज रात सपने में सीएम हाउस मे सोते हैं। सुबह अपने मकान मे जागते हैं। भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि कैमला में हुई हुडदंगबाजी में कांग्रेस व गुरनाम सिंह का हाथ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES