कोरोना दुनिया में:ब्रिटेन आने वाले पैसेंजर्स के लिए कोरोना रिपोर्ट और क्वारैंटाइन अनिवार्य;
January 16, 2021
महाराष्ट्र का पहला COVID-19 संक्रमित परिवार बोला- अपने पैसों से खरीद कर लगवाएंगे वैक्सीन
January 16, 2021

45 दिन की ठंड बाकी:छत्तीसगढ़ के जशपुर में जमी बर्फ, पंजाब में तीन दिन शीतलहर का अलर्ट,

45 दिन की ठंड बाकी:छत्तीसगढ़ के जशपुर में जमी बर्फ, पंजाब में तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, 10 मीटर रह गई विजिबिलिटीसर्दी का सीजन आधा बीत गया है, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पारा लुढ़कने के बाद बर्फ जम गई। पंजाब में तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई शहरों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 45 दिन की ठंड बाकी है।

छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में शीतलहर
ठंड ने छत्तीसगढ़ में वापसी की है। जंगल-पहाड़ों में सुबह ओस जमने लगी है। जशपुर, मैनपाट, बिलासपुर के वनक्षेत्र और चिल्फी घाटी में रात का तापमान 3° हो गया है और सुबह पेड़-पौधों से लेकर घास के मैदानों में ओस जम रही है। राज्य का बड़ा हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी हवा ने प्रदेश में ठंड बढ़ाई है और 19 जनवरी तक इससे राहत के आसार नहीं हैं।चंडीगढ़ की रातें और ठंडी, घना कोहरा छाया
दिन में धूप निकलने से चंडीगढ़ में मैक्सिमम टेम्परेचर बढ़ रहा है, लेकिन शीतलहर और कोहरे की वजह से रातें और ठंडी हो रही हैं। अगले कुछ दिन कोहरा छाया रहेगा। तापमान में भी गिरावट का अनुमान है।
पंजाब में 4° से 6° लुढ़का पारा
पंजाब में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को लगभग सभी जिलों में मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य के मुकाबले 4° से 6° तक लुढ़का है। पंजाब में बठिंडा 3.8° के साथ सबसे ठंडा रहा है। जालंधर, लुधियाना और गुरदासपुर, अमृतसर समेत कई जिलों में देर रात से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था और विजिबिलिटी करीब 10 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिन तक शीतलहर चलेगी।राजस्थान में धूप निकलने के बाद भी नहीं मिली राहत
जयपुर सहित पूरे राजस्थान में दिनभर ठीठुरन भरी सर्दी रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी आमजन को ठंड से राहत दिलाने में नाकाम रही। शाम को शीतलहर चलने के साथ ही ठंड का प्रभाव और बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राजस्थान के श्रीगंगानगर का मैक्सिमम टेम्परेचर 15° और मिनिमम टेम्परेचर 6.3° सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में 26 जनवरी से होगी बरसात, फिर कड़ाके की ठंड आएगी
हरियाणा में पिछले साल यानी 2020 में दिन-रात सामान्य से ठंडे रहे हैं। प्रदेश में उत्तर के जिले अम्बाला, उत्तर-पूर्वी करनाल और पश्चिम के जिले हिसार के सालभर के मिनिमम और मैक्सिमम टेम्परेचर का कैलकुलेशन किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां 26 जनवरी से बरसात होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का एक दौर और आएगा।मध्यप्रदेश: भोपाल में दिन के तापमान में 2.3° की बढ़ोतरी, पारा 27.8° पर
राजधानी भोपाल में दिन में ठंडक से राहत है। दिन के तापमान में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को यह 27.8° दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले इसमें 2.3° की बढ़ोतरी हुई। दिन में धूप भी निकली, जिससे सुबह 11:30 बजे ही पारा 24° पार पहुंच गया था। उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण शहर में रात में मौसम के तेवर ठंडे बने हुए हैं। रात का तापमान 8.4° दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES