क्या अर्नब की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं:अर्नब गोस्वामी और BARC के पूर्व CEO के बीच हुई वॉट्सऐप चैट लीक
January 16, 2021
45 दिन की ठंड बाकी:छत्तीसगढ़ के जशपुर में जमी बर्फ, पंजाब में तीन दिन शीतलहर का अलर्ट,
January 16, 2021

कोरोना दुनिया में:ब्रिटेन आने वाले पैसेंजर्स के लिए कोरोना रिपोर्ट और क्वारैंटाइन अनिवार्य;

कोरोना दुनिया में:ब्रिटेन आने वाले पैसेंजर्स के लिए कोरोना रिपोर्ट और क्वारैंटाइन अनिवार्य; मैक्सिको में एक दिन में रिकॉर्ड 21 हजार केस मिलेकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन ने सभी ट्रैवल कॉरिडोर बंद करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि देश में इन नए नियमों को 18 जनवरी सुबह 4 बजे से अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी इंटरनेशनल पैसेंजर्स को अनिवार्य रूप से 14 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड का पालन करना होगा। इसी के साथ उन्हें ब्रिटेन में तभी प्रवेश दिया जाएगा, जब उनके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होगी।

वहीं, मैक्सिको में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 21 हजार 366 मामले सामने आए हैं। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते दिन 1,106 लोगों की जान भी गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां अब तक कुल 16 लाख 9 हजार 735 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा भी एक लाख 39 हजार 22 पहुंच गया है।

UK ने साउथ अमेरिका और पुर्तगाल की फ्लाइट्स पर बैन लगाया
ब्राजील में कोरोना के नए वैरिएंट की रिपोर्ट्स के बाद UK ने साउथ अमेरिका और पुर्तगाल से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। हालांकि, इस नए वैरिएंट के UK पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं है। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ग्रांट शेप्स ने कहा कि शुक्रवार से पुर्तगाल के लोगों की एंट्री पर बैन लगाया गया है, क्योंकि साउथ अमेरिका से यूरोप आने वाले ज्यादातर लोग पुर्तगाल होकर आते हैं।
वहीं, पुर्तगाल के विदेश मंत्री अगस्टो सांतोस सिल्वा ने UK के फैसले को बिना किसी तर्क का बताया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर ब्रिटिश गवर्नमेंट से बात करेंगे।

अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.43 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 6 करोड़ 73 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 20 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।बाइडेन ने वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए कहा
यूएस के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने कहा कि उनकी एडमिनिस्ट्रेशन कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कम्यूनिटी वैक्सीनेशन सेंटर्स और मोबाइल हेल्थ क्लीनिक पर संसाधनों को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि हम हजारों कम्यूनिटी सेंटर्स की स्थापना के लिए फेडरल गवर्नमेंट के संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे।

तुर्की के राष्ट्रपति बोले- वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं
तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि उन्हें कोविड-19 वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। उन्होंने गुरुवार को ही वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद भी वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और 28 दिन के बाद इसका दूसरा डोज भी लगवाएंगे। टीकाकरण के बाद उन्होंने अंकारा में सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ मीटिंग की थी और लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की थी।

रूस में एक दिन में 24 हजार से ज्यादा केस मिले
रूस में बीते 24 घंटे में 24,715 कोरोना के नए केस सामने आए। रूस में अब तक 35.20 लाख लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 29.09 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं और 64,495 लोगों की मौत हो चुकी है। मॉस्को रूस का सबसे प्रभावित शहर है। मॉस्को में बीते दिन 5,534 नए केस सामने आए। वहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 8.82 लाख हो गई है।फ्रांस में 10 लाख स्कूली बच्चों का टेस्ट होगा
फ्रांस ने दो अहम फैसले किए। तीन महीने के सख्त लॉकडाउन के बाद अब सरकार यहां स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। लेकिन, इसके पहले उसने 10 लाख बच्चों का टेस्ट कराने का फैसला किया है। यहां लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौर में भी कुछ स्कूल खुले रहे थे। लेकिन, अब दूसरे स्कूल खोलने के पहले सरकार टीचर्स और स्टूडेंट्स के टेस्ट कराएगी।
दूसरा फैसला यह है कि सरकार लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाएगी। इस बारे में जल्द विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हालांकि, अब भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच पाबंदियां जारी रहेंगी।

फाइजर की वैक्सीन पर सवाल
नॉर्वे से एक हैरान करने वाली खबर आई है। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, यहां वैक्सीन लगवाने के बाद 23 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इन सभी को अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन लगाई गई थी। नॉर्वे में नए साल के जश्न के 4 दिन बाद वैक्सीनेशन शुरू किया गया था।

नॉर्वे की मेडिसिन एजेंसी के अनुसार, अब तक 29 लोगों में साइड इफेक्ट दिखे हैं। 23 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 13 की पुष्टि हुई है। नॉर्वे में कोरोना के 57 हजार 736 केस सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES