सावधान:अनधिकृत लिंक, फोन कॉल और मैसेज से बचें, ठग गिरोह भी हो सकते हैं सक्रिय
January 16, 2021
कृषि कानूनों के विरोध:कांग्रेसी बैरिकेड तोड़ने में नाकाम रहे, थाने से चकमा दे राजभवन के करीब पहुंचे
January 16, 2021

आधा बीत गया जाड्डा:आईएमडी ने कहा- 45 दिन की सर्दी अभी बाकी,26 जनवरी से बरसात

आधा बीत गया जाड्डा:आईएमडी ने कहा- 45 दिन की सर्दी अभी बाकी,26 जनवरी से बरसात, फिर कड़ाके की ठंड आएगी, अधिकांश जिलों में धुंधइसका लाभ रबी की करीब 32 लाख हेक्टेयर फसलाें कोसर्दी का सीजन आधा बीत गया है। 45 दिन की ठंड बाकी है। जनवरी के पहले सप्ताह की ठंड दूसरे सप्ताह में आई है। यह तीन से चार दिन जारी रहेगी। फिर चार-पांच दिन पारा बढ़ेगा। इसके बाद सप्ताहभर फिर से ठंड रहेगी। पहले दौर में सामान्य से अधिक ठंड रही है। क्योंकि दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में ही पाला जमा है। जबकि जनवरी के पहले 10 दिन बिना पाला के निकल गए।

दूसरे सप्ताह में पाला जमा, फिर साथ में गहरी धुंध छाई रही। यानी कुल मिलाकर दिन व रात सामान्य से ठंडे रहे हैं। इसका बड़ा लाभ रबी की करीब 32 लाख हेक्टेयर फसलाें को मिलेगा। अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हरियाणा में पिछले साल यानी 2020 में दिन-रात सामान्य से ठंडे रहे हैं। सूबे के उत्तर के जिले अम्बाला, उत्तर-पूर्वी करनाल और पश्चिम के जिले हिसार की सालभर की न्यूनतम और अधिकतम तापमान का आंकलन किया गया है।

इन फसलों के लिए ठंड लाभकारी

फसल एरिया
गेहूं 25.20 लाख हे.
सरसों 6.10 लाख हे.
चना 38 हजार हे.
जौ 20 हजार हे.
पल्सेस 04 हजार हे.

रात का पारा बढ़ा, ठंड से ठिठुरे लोग

जिला तापमान
अम्बाला 4.8 डिग्री
भिवानी 7.6 डिग्री
पंचकूला 6.7 डिग्री
हिसार 5.5 डिग्री
करनाल 6.4 डिग्री
नारनौल 6.3 डिग्री​​​​​​​
रोहतक 7.8 डिग्री
सिरसा 6.7 डिग्री

कहां कितना रहा औसतन तापमान

करनाल: 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2020 तक दिन का तापमान 29.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। रात में 17.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है

हिसार: हिसार में दिन का तापमान 31.1 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। रात में 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा।

अम्बाला: अम्बाला में दिन का पारा 29.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। रात का 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा है।

अम्बाला: अम्बाला में दिन का पारा 29.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। रात का 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES