कांग्रेस पैदल मार्च निकाल राजभवन घेरेगी कांग्रेस प्रभारी,प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पहले करेंगे मंथन
January 15, 2021
विधायक जाेगीराम सिहाग व रामकुमार गौतम से इस्तीफे मांगने उनके आवास पर पहुंचे किसान
January 15, 2021

कोरोना संकट:अस्पतालों में कोरोना के 100 से कम मरीज भर्ती, 85 गंभीर, 177 नए केस, 329 ठीक हुए,

कोरोना संकट:अस्पतालों में कोरोना के 100 से कम मरीज भर्ती, 85 गंभीर, 177 नए केस, 329 ठीक हुए, 5 मौतेंप्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। राहत की बात यह है कि अब 100 से भी कम मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 85 मरीज वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर हैं। बाकी मरीज होम आइसाेलेशन में हैं। अभी कुल 2823 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 324 मरीज ठीक हुए हैं। 177 नए मिले हैं। किसी भी जिले में 35 से ज्यादा नए केस नहीं मिले हैं।

सबसे ज्यादा 34-34 मरीजों की संख्या गुड़गाव व फरीदाबाद में रही है। हिसार, महेंद्रगढ़, नूंह में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। बाकी 17 जिलों में नए मरीजों की संख्या एक से 19 तक रही है। एक दिन में 5 मौतें हुई हैं। फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, झज्जर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक कुल 2,66,365 संक्रमितों में से 2,60,565 (97.82%) ठीक हो चुके हैं। 2977 (1.11%) की जान गई है। 24 घंटे में 22912 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES