पहाड़ों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी:श्रीनगर में टेम्परेचर माइनस 7.8 डिग्री, आठ साल में सबसे कम; शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारतउत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को आठ साल का सबसे कम टेम्परेचर माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में भी कई दिन से शीतलहर चल रही है। पश्चिमी हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। घने कोहरे की वजह से यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई।मौसम विभाग के मुताबिक, देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस गंगानगर (राजस्थान) में दर्ज किया गया। अगले तीन से चार दिन उत्तर और पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के कुछ इलाकों और उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक कोल्ड डे या सीवर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। यहां शीतलहर की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं।
कैलाॅन्ग में तापमान -11.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कैलॉन्ग और काल्पा में तापमान में गिरावट आई है। राज्य की राजधानी शिमला में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला के मौसम विभाग डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति एडमिनिस्ट्रेटिव सेंटर कैलॉन्ग का तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
काल्पा का तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तर प्रदेश में भी कई शहरों में शीत लहर की स्थिति है। यहां घना कोहरा भी छाया रहा। यहां चूर में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
साउथ इंडिया में भारी बारिश का अनुमान
इस बीच, अगले 24 घंटों के दौरान साउथ तमिलनाडु, साउथ केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश और कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को भी तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हुई।