बॉलीवुड ड्रग्स केस:17 घंटे पूछताछ के बाद NCB ने मुंबई के फेमस मुच्छड़ पानवाला को अरेस्ट किया
January 13, 2021
आएशा जुल्का:शादी के बाद नहीं चाहती थी बच्चे,बिकिनी पहनने की शर्त के कारण ठुकरा दी थी’प्रेम कैदी’
January 13, 2021

सियासत को स्वामी का सहारा:पश्चिम बंगाल में विवेकानंद जयंती पर भाजपा नेता उनके पैतृक घर पहुंचे

सियासत को स्वामी का सहारा:पश्चिम बंगाल में विवेकानंद जयंती पर भाजपा नेता उनके पैतृक घर पहुंचे; ममता बोलीं- उनकी शिक्षाओं की अब ज्यादा जरूरतआज देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। पश्चिम बंगाल से उनका जुड़ाव होने के नाते सियासी पार्टियां राज्य में इस दिन को खास तौर से भुनाने में जुटी रहीं। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

भाजपा ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए मंगलवार को कोलकाता में रोड शो भी किया। इसमें पार्टी के नेता दिलीप घोष, मुकुल रॉय और स्वप्न दास गुप्ता शामिल हुए।

ममता ने लिखा- स्वामीजी का शांति का संदेश बहुत प्रासंगिक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मैं उनकी शिक्षाओं को नमन करती हूं। शांति और भाईचारे का उनका संदेश आज बहुत प्रासंगिक है। यह हम सभी को देश में इन आदर्शों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।हाल में ममता का साथ छोड़कर भाजपा में जाने वाले सुवेंदु अधिकारी कोलकाता में विवेकानंद के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि स्वामीजी के पैतृक घर जाना और इसे देखना हमेशा ऊर्जावान अनुभव रहा है। यह घर आज भी स्वामी जी की आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है।पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर बताया कि आज कोलकाता में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मेरे साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे। केशव प्रसाद मौर्य तीन दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने लिखा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES