कोरोना से मुकाबला:न्यूयॉर्क में लोग कम आने से फेंका जा रहा था वैक्सीन का स्टॉक,
January 12, 2021
अब मेकअप भी वर्चुअल:ऑनलाइन मीटिंग के लिए मेकअप की जरूरत नहीं, डिजिटली तैयार हों,
January 12, 2021

प्रदूषण भी शून्य; सऊदी अरब ने लॉन्च किया 37 लाख करोड़ रु. का प्रोजेक्टएक ऐसा शहर

भविष्य का शहर:यहां न सड़कें होंगी और न कारें, प्रदूषण भी शून्य; सऊदी अरब ने लॉन्च किया 37 लाख करोड़ रु. का प्रोजेक्टएक ऐसा शहर, जहां न सड़क होगी और न ही कार। प्रदूषण भी शून्य होगा। अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट सिस्टम, इनेबल्ड ट्रांसपोर्ट और नेक्स्ट जनरेशन फ्रेट सेवा का संचालन होगा। इससे यात्री एक छोर से दूसरे छोर तक महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे।

यह सुनने में अजीब है, लेकिन सच है। दरअसल, 3.40 करोड़ की आबादी वाला सऊदी अरब बिना तेल का भविष्य तलाश रहा है। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। उन्होंने 170 किमी लंबे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को ‘द लाइन’ का नाम दिया। यह 500 अरब डॉलर (करीब 36.75 लाख करोड़ रु.) में बनने वाले प्रोजेक्ट नियोम का हिस्सा है।

नियोम में करीब 10 लाख लोग रह सकेंगे। नियोम के जरिए 2030 तक 3.80 लाख नौकरियां पैदा होंगी। शहर के बुनियादी ढांचे की लागत 200 बिलियन डॉलर (करीब 14.70 लाख करोड़ रु.) होगी। आगामी दो महीने में काम शुरू होगा और 2025 तक शहर बनकर तैयार हो जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन सिस्टम वाला होगा नियोम शहर
प्रोजेक्ट को लेकर क्राउन प्रिंस ने कहा- ‘हम ऐसा क्यों सोचते हैं कि प्रकृति को बचाए रखने के साथ विकास नहीं किया जा सकता है। विकास के साथ हम प्रकृति का त्याग क्यों करते हैं। शहर शून्य कारों, शून्य सड़कों, शून्य उत्सर्जन के साथ मानव जाति के लिए क्रांति होगा। नियोम में एक उच्च गति वाले सार्वजनिक परिवहन सिस्टम होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES