कोरोना संकट:हरियाणा में अब सिर्फ 1.18% सक्रिय मरीज, 268 नए संक्रमित, 211 ठीक हुएकोरोना संकट:हरियाणा में अब सिर्फ 1.18% सक्रिय मरीज, 268 नए संक्रमित, 211 ठीक हुएप्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 97.70% पर पहुंच चुकी है। अब सिर्फ 1.18% सक्रिय मरीज रह गए हैं। सबसे कम सक्रिय मरीजों के मामले में हरियाणा देश के राज्यों में 8वें नंबर पर है। सबसे कम 0.17% सक्रिय मरीज त्रिपुरा में हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 7.97% सक्रिय मरीज केरल में हैं। जबकि देश में औसतन 2.1% सक्रिय मरीज हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 268 नए मरीज मिले हैं। 211 ठीक हुए हैं। एक दिन में 6 मरीजों की जान गई है। गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, झज्जर और पानीपत में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 2,65,310 संक्रमितों में से 2,59,209 ठीक हुए हैं। 2956 (1.11%) की जान गई है। 3145 सक्रिय मरीज बचे हैं। 121 की हालत गंभीर है। इनमें 17 वेंटिलेटर और 104 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पिछले 24 घंटे में 28170 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
सबसे कम सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश 8वें स्थान पर
राज्य सक्रिय मरीज
त्रिपुरा 0.17%
आंध्र प्रदेश 0.29%
अरुणाचल 0.45%
असम 0.78%
तमिलनाडु 0.88%
नागालैंड 0.93%
कर्नाटक 1.10%
हरियाणा 1.18%
महाराष्ट्र में मौतें 50 हजार के पार, दुनिया का इकलौता राज्य
देश में नए मरीजों के साथ ठीक हाेने वालों का आंकड़ा लगभग बराबर चल रहा है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 57 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ वहां मरने वालों का आंकड़ा 50,027 हो गया। महाराष्ट्र दुनिया का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां 50 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिका का न्यूयॉर्क स्टेट है। यहां 39 हजार 298 मौतें हुई हैं। अमेरिका समेत सबसे संक्रमित 10 देशों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सभी देशों में महाराष्ट्र से कम मौतें हुई हैं।