चुनौती:हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
January 9, 2021
गणतंत्र दिवस:26 जनवरी को राज्यपाल पंचकूला, सीएम पानीपत में करेंगे ध्वजारोहण
January 9, 2021

मौसम अलर्ट:हिसार में पारा 4.40 पर आया, 11-12 को चल सकती है शीतलहर

मौसम अलर्ट:हिसार में पारा 4.40 पर आया, 11-12 को चल सकती है शीतलहरप्रदेश में बारिश के बाद अब धुंध की बारी
राज्य में ठंड अब फिर गहराने लगी है। जनवरी का पहला सप्ताह बिना पाला जमे ही निकल गया, ऐसा अमूमन कम ही होता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरसात होना है। ठंड का सबसे ज्यादा असर हिसार जिले में दिख रहा है।

हिसार में रात का पारा 4.4 डिग्री पर आ गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम आंका गया है। वहीं, नारनौल में 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। भिवानी में 7.2 डिग्री, अम्बाला में 10.5 डिग्री, सिरसा में 7.1 डिग्री, रोहतक में 9.4 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में रात का पारा 6.2 डिग्री रहा, यानी हिसार का 1.8 डिग्री कम रहा।

अब और गिरेगा रात का तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी हाल के दिनों में ठंड राहत मिलती नहीं दिख रही। दिन में शीतलहर चल सकती है, जबकि रात का पारा और कम हो सकता है। दिन में धूप लगातार खिली तो फिर से पाला जमने की संभावना भी बन सकती है। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES