मोस्ट वैल्यूएबल फुटबॉलर:रेशफोर्ड सबसे कीमती; मेसी 97वें पर खिसके, रोनाल्डो भी टॉप-100 से हुए बाहर
January 8, 2021
बर्ड फ्लू:पंचकूला के 2 फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मारी जाएंगी 1.66 लाख मुर्गियांमंत्री बोले
January 9, 2021

किसान आंदोलन बढ़ा रहा मुसीबतें:अभय चौटाला ने किया इस्तीफे का ऐलान,

किसान आंदोलन बढ़ा रहा मुसीबतें:अभय चौटाला ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोले- 26 जनवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो पद छोड़ दूंगाकृषि कानूनों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर केंद्र सरकार ने 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो वह किसानों के समर्थन में 27 जनवरी को हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता से इस्तीफा दे देंगे।

अभय चौटाला किसानों के समर्थन में बहादुरगढ़ के जाखौदा बाइपास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह प्रदेश भर में कृषि कानूनों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। कानूनों को बनाने से पहले केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से राय लेना जरूरी नहीं समझा।

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचने के लिए GST में संशोधन कर सकती है, लेकिन किसानों की मांग होने के बावजूद कृषि कानूनों को रद नहीं किया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है और मैं इसके खिलाफ हूं। अगर सरकार किसानों की बात नहीं मानती तो मैं पद छोड़कर उनके साथ धरने पर बैठूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES