हरियाणा के DGP बने रहेंगे मनोज यादव, मनो‍हर सरकार ने लिया एक्सटेंशन देने का फैसला,
January 8, 2021
संघर्ष की रोचक कहानी:10 रुपए के गलत पोस्टल ऑर्डर के खिलाफ ढाई साल किया संघर्ष,
January 8, 2021

हरियाणा सरकार ने ढूंढा नया प्रचारक:गजेंद्र फोगाट बने पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन,

हरियाणा सरकार ने ढूंढा नया प्रचारक:गजेंद्र फोगाट बने पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन, विवादित गाने की वजह से 23 दिन पहले हटाए गए थे रॉकी मित्तलअतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद और सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर हैं गजेंद्र
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को हरियाणवी लोक गायक और कलाकार गजेंद्र फोगाट को प्रदेश के पब्लिसिटी सेल का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। हाल ही में पिछले महीने एक विवादित गाने की वजह से कार्रवाई किए जाने पर रॉकी मित्तल को प्रदेश सरकार ने इस सेवा से मुक्त कर दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था।

बताते चलें कि कैथल जिले से ताल्लुक रखते जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल रॉकी मित्तल मोदी भक्त कहलाते हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में गाने गाए थे। इसके बाद पिछले 6 साल से वह प्रदेश की सरकार के लिए प्रचार कर रहे थे। 2019 में प्रदेश की सरकार ने रॉकी मित्तल को ‘एक और सुधार’ कार्यक्रम का प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी बनाया था।

कुछ समय बाद उन्हें उस पद से हटा दिया गया था। इसके बाद फरवरी 2020 में रॉकी को स्पेशल पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अब 23 दिन पहले यानि 16 दिसंबर 2020 को रॉकी को इस पद से हटा दिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने अपने आदेश में अपरिहार्य कारण बताए थे।

हरियाणा सरकार ने अब इस पद की जिम्मेदारी गजेंद्र फोगाट को सौंपी है। गजेंद्र के पास वर्तमान में अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद और सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का भी जिम्मा है। गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गजेंद्र फोगाट को नियुक्ति पत्र सौंपा है, वहीं गजेंद्र ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

उधर, यह बात भी गौर करने लायक है कि रॉकी मित्तल ने चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद कहा था कि पब्लिसिटी के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई थी, लेकिन पब्लिसिटी नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से हिसाब मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES