गेहूं घोटाला मामला:अब डिपो होल्डर्स गिरफ्तारी से बचने के लिए लगा रहे अग्रिम जमानत याचिका,
January 8, 2021
हरियाणा सरकार ने ढूंढा नया प्रचारक:गजेंद्र फोगाट बने पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन,
January 8, 2021

हरियाणा के DGP बने रहेंगे मनोज यादव, मनो‍हर सरकार ने लिया एक्सटेंशन देने का फैसला,

नए साल का पहला बड़ा फैसला:हरियाणा के DGP बने रहेंगे मनोज यादव, मनो‍हर सरकार ने लिया एक्सटेंशन देने का फैसला, आदेश जारीDGP का कार्यकाल कम से कम दो साल का होना चाहिए, लेकिन अधिकतम समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) मनोज यादव अपने पद पर बने रहेंगे। हरियाणा सरकार ने मनोज यादव को DGP पद पर बने रहने के लिए एक्सटेंशन दे दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब मनोज यादव न तो केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जाएंगे और न ही उन्हें दोबारा सेवा विस्तार देने के लिए किसी कानून में संशोधन की जरूरत है।

नियमानुसार, DGP का कार्यकाल कम से कम दो साल का होना चाहिए और अधिकतम समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने सेवा विस्‍तार देने का फैसला किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्र मनोज यादव 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले मनोज यादव केंद्र सरकार में भी कई सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ऐसे में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे के एक बड़े अधिकारी हैं। हालांकि गृह मंत्री अनिल विज के साथ उनके संबंध मधुर नहीं हैं, लेकिन यादव उनका भी कोई आदेश नहीं टालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES