बर्ड फ्लू का आतंक:बरवाला में 45 हजार और मुर्गियां मरीं, कई अन्य पक्षियों की भी मौत,
January 7, 2021
किसान आंदोलन का 43वां दिन:किसान आज दिल्ली के चारों ओर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे,
January 7, 2021

मैदानों में बढ़ रहा तापमान:हिमाचल में बर्फबारी जारी; MP में टेम्परेचर 5 डिग्री बढ़ा

मैदानों में बढ़ रहा तापमान:हिमाचल में बर्फबारी जारी; MP में टेम्परेचर 5 डिग्री बढ़ा, राजस्थान में 4 दिन कोहरा छाने का अनुमानकश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी से स्थानीय लोगों को कई दिक्कतें हो रही हैं। दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज हवा चलने और बर्फ गिरने से बिजली तक ठप हो गई है। इधर, मध्य प्रदेश में अब ठंड का असर कम होने लगा है। मध्य प्रदेश में टेम्परेचर 5 डिग्री बढ़कर 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। राजस्थान में 4 दिन कोहरा छाने का अनुमान है।

कश्मीर: बर्फबारी से जिंदगी थमी, सैंकड़ों पर्यटक फंसे
दस इंच बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 3 जनवरी से श्रीनगर से जाने वाली सभी फ्लाइट रद्द हैं। 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बंद है। जाम में 6000 लोडेड ट्रक और यात्री वाहन फंसे हुए हैं। हजारों पर्यटक पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में फंसे हुए हैं। बर्फबारी के बाद उत्तरी-दक्षिणी जिलों में पावर लाइन के ब्रेकडाउन से बिजली सप्लाई ठप हो गई है।मध्य प्रदेश में दिन का पारा 5 डिग्री चढ़ा
भोपाल में मौसम के तेवर बदल गए हैं। दिन में ठंडक नहीं है। बुधवार को दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। 5 साल बाद जनवरी का यह सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बादल छाने और मावठ गिरने के आसार हैं।राजस्थान में 4 दिन कोहरा छाएगा, आबू में पारा माइनस 3.4 डिग्री
प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को एक बार फिर पारा लुढ़क गया। रात में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। माउंट आबू में तापमान फिर माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर, जैसलमेर, पाली और उदयपुर का पारा भी 10 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान जारी किया है।झारखंड में 10 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी के आसार
रांची में बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 जनवरी तक रांची सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बुधवार को रांची का मैक्सिमम टेम्परेचर 30.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।हरियाणा में गहरा सकती है धुंध, 11 से 13 तक शीतलहर चलेगी
कई जिलों में लगातार चौथे दिन भी बारिश के साथ हरियाणा के गुड़गांव में ओले भी गिरे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 9 जनवरी तक गहरी धुंध छाने का अनुमान है। 8 जनवरी को बादल भी छा सकते हैं। 11 से 13 जनवरी तक कई इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान है।

हिमाचल में नेशनल हाईवे समेत 331 सड़कें बंद
हिमाचल में बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 331 सड़कें और अटल टनल बंद है। कई इलाकों में बिजली भी बंद रही। मौसम विभाग ने कहा है कि 9 जनवरी तक मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।पंजाब में बारिश और ओले, फिर गिरेगा पारा
पिछले कुछ दिनों से बारिश होने की वजह से पंजाब में दिन और रात का पारा बढ़ रहा था। लेकिन, मौसम विभाग ने प्रदेश में ठंड फिर से लौटने का अनुमान जताया है। बुधवार को जालंधर, पटियाला, अमृतसर और कपूरथला समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही और बादल छाए रहे। पटियाला में शाम को ओले भी गिरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES