पानीपत का मौसम:शीत लहर लौटी; 3 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, ग्रामीण इलाकों में कोहरा छायाबारिश रुकने के बाद फिर बढ़ने लगी सर्दी
पानीपत में 3 से 6 जनवरी की सुबह तह रुक-रुककर बारिश हुई थी। अब बारिश रुक चुकी है और शीत लहरों की वापसी हुई है, जिससे गुरुवार सुबह कंपकंपाती हुई ठिठुरन रही। गुरुवार सुबह 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीत लहर चली। हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हुआ। गुरुवार को 8 बजे तक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पानीपत में गुरुवार से विंड पैटर्न बदल गया। दक्षिणी-पूर्वी के स्थान पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू हुई है। गुरुवार सुबह हाईवे और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। सूर्यदेव आसमान में छाए बादलों में छिपे रहे। 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं शीत लहरों ने सर्दी का अहसास कराया। बारिश रुकने के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी बारिश के आसार बताए हैं। 11 जनवरी तक मौसम करवट बदलता रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को बारिश की उम्मीद कम है, लेकिन शुक्रवार को बारिश हो सकती है। 9 से 11 जनवरी तक मौसम के खुश्क रहने का अनुमान है। बारिश रुकने के बाद वातावरण सर्द रहेगा। गुरुवार को रात के तापमान में अधिक गिरावट होगी। शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है।