कांग्रेस विधायक दल का फैसला:जान गंवा चुके किसानों के परिवारों को 2-2 लाख देंगे
January 5, 2021
रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर:प्रदेश में बारिश, कल से धुंध, 7 से कड़ाके की ठंड
January 5, 2021

कोरोना संकट:पहले चरण में वैक्सीन की छह लाख डोज 10 जनवरी के आसपास मिलने की उम्मीद

कोरोना संकट:पहले चरण में वैक्सीन की छह लाख डोज 10 जनवरी के आसपास मिलने की उम्मीद238 नए मरीज मिले, 391 ठीक हुए, 4 की मौत
कोरोना की दो वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही हरियाणा को वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने संभावना जताई है कि 10 जनवरी के आसपास वैक्सीन मिल सकती है। पहले चरण में करीब 6 लाख डोज मिल सकती हैं। जो फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्करों को दी जाएगी।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम ने पूरी तैयारी कर ली है। पंचकूला के बाद अब 7 जनवरी को प्रत्येक जिले में दो से तीन साइटों पर वैक्सीनेशन की रिहर्सल की जाएगी। वहीं, राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों से लगातार नए मरीज ढाई सौ से कम मिल रहे हैं।

24 घंटे में 238 नए मरीज मिले हैं। 391 ठीक हुए हैं। 4 मरीजों की जान गई है। गुड़गांव, फरीदाबाद, यमुनानगर, झज्जर में 1-1 मौत हुई है। अब तक कुल 2,63,926 संक्रमितों में से 2,57,652 (97.62%) ठीक हो चुके हैं। 2928 (1.11%) की जान गई है।

अभी 3346 (1.26%) सक्रिय मरीज रह गए हैं। इनमें 129 की हालत गंभीर है। सोमवार को सिर्फ 17578 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक कुल 4644406 लोगों की जांच की जा चुकी है।

आरटीपीसीआर से एंटीजन में 50% कम मिले पॉजिटिव

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रेपिड एंटीजन टेस्ट भी हो रहे हैं। लेकिन पॉजिटिविटी दर आरटीपीसीआर की तुलना में एंटीजन टेस्ट की 50% से भी कम है। 46.20 लाख जांचों के किए गए विश्लेषण के अनुसार, प्रदेश में अब तक हुई जांचों में एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिविटी 4.2% है। वहीं, आरटीपीसीआर की 8.5% है। फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, अम्बाला में यह अंतर ज्यादा सामने आया है। कुरुक्षेत्र, कैथल आदि ऐसे भी जिले हैं, जिनमें एंटीजन की पॉजिटिविटी दर ज्यादा है।

इन जिलों में दोनों जांच की पॉजिटिविटी दर में बड़ा अंतर

जिला एंटीजन टेस्ट आरटीपीसीआर
पॉजिटिविटी पॉजिटिविटी
अम्बाला 2.8% 7.2%
फरीदाबाद 4.5% 13.1%

जिला एंटीजन टेस्ट आरटीपीसीआर
पॉजिटिविटी पॉजिटिविटी
गुड़गांव 2.7% 10.1%
रेवाड़ी 5.3% 9.6%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES