कोरोना का कहर:21 जिलों में 30 से कम नए मरीज, गुड़गांव में सबसे ज्यादा 63 केसएक दिन में 238 नए मरीज मिले, 450 ठीक हुए, 3 की मौत
प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 238 नए मरीज मिले हैं। 22 में से 21 जिलों में 30 से कम नए मरीज मिले हैं। इससे ज्यादा सिर्फ गुड़गांव में 63 केस मिले हैं। नूंह में कोई भी मरीज नहीं मिला। एक दिन में 450 ठीक हुए हैं। 3 मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 2,63,688 संक्रमितों में से 2,57,261 (97.56%) ठीक हो चुके हैं। 2925 की मौत हुई है। अभी 3502 सक्रिय मरीज बचे हैं।
दुनिया में नए घातक वायरस ‘डिजीज एक्स’ का खतरा बढ़ा
अब नए वायरस ‘डिजीज-एक्स’ के प्रसार की चेतावनी जारी हुई है। अफ्रीकी वायरस इबाेला का पता लगाने वाले डाॅ. जीन जैक्स मुएंब तामफम के अनुसार ‘डिजीज-एक्स’ ज्यादा घातक है। यह कोरोना से भी तेजी से फैलता है। इससे मौतों की संख्या इबोला से 50 से 90% तक ज्यादा हो सकती है।