पानीपत का मौसम:हल्की बारिश ने दिलाई कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत, 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमानशुक्रवार रात जीरो विजिबिलिटी होने के बाद देर रात हुई बारिश
बारिश से धुंध छटी, शीतलहरों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार शुक्रवार रात को हल्की बारिश हुई। बारिश ने कोहरे को हटाने के साथ न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी कर कड़ाके की ठंड से कुछ राहत दिलाई। वैज्ञानिकों ने 5 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। शनिवार को 11 बजे तक अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शुक्रवार दिन के बाद रात 8 बजे से ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। इसके बाद देर रात हुई बारिश ने कोहरे को हटा दिया। शुक्रवार की सुबह भी कोहरा नहीं दिखा। आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर ही रुका रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर DP दुबे ने बताया कि पहला चक्रवात ओडिशा, दूसरा छत्तीसगढ़ और तीसरा चक्रवात पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इन सभी का केंद्र राजस्थान है। इस कारण शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव शुरु हो गया है। 5 जनवरी तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी से पाले से भी राहत मिलेगा और दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इससे कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।