माइनस 20 डिग्री में जी तोड़ मेहनत:तीन साल का काम 2021 में पूरा करने का लक्ष्य,
January 2, 2021
शाहरुख खान से लेकर भाग्यश्री तक, लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर ये सितारे 2021 में दिखा सकते हैं अपनी चमक
January 2, 2021

रणबीर और आलिया की 3 दिन की रणथंभौर ट्रिप समाप्त,न्यू इयर सेलिब्रेट कर वापस लौटे

फैमिली ट्रिप:रणबीर और आलिया की 3 दिन की रणथंभौर ट्रिप समाप्त, न्यू इयर सेलिब्रेट कर फैमिली के साथ वापस लौटेरणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट न्यू इयर सेलिब्रेट करने कुछ दिन पहले फैमिली के साथ रणथंभौर पहुंचे थे। अब तीन दिन की उनकी यह ट्रिप समाप्त हो गई है और सभी 1 जनवरी को वापस लौट आए हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ का एक फोटो शेयर किया।फोटो में सभी एक प्राइवेट प्लेन के बाहर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर कर लिखा, एंड टू ए फैंटास्टिक ट्रिप, मेकिंग मेमोरीज। फोटो में देखा जा सकता है कि आलिया ओलिव ग्रीन और रणबीर ब्लू कलर के ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा के अलावा रणबीर ने भी यह फोटो शेयर किया है।रणबीर और आलिया ने शुक्रवार को पाली में वन भ्रमण किया था। इस दौरान दोनों ने जोन नंबर चार में विचरण कर रहे वन्यजीवों की अठखेलियां देखीं। लेकिन उन्हें बाघ के दीदार नहीं हुए। ये फिल्मी सितारे जयपुर से कार द्वारा 29 दिसंबर को रणथम्भौर स्थित एक सेवन स्टार होटल पहुंचे थे। इस ट्रिप के दौरान रणबीर और आलिया के रणथम्भौर में सगाई करने की अफवाह जोरों पर रहीं। इनके साथ फिल्मी जोड़ा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी रणथम्भौर पहुंचे थे।रणथम्भौर दौरे के दौरान आलिया भट्‌ट की कैम्प फायर करने की फोटो भी वायरल हुई थीं। वहीं रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने खुद को लोगों से छुपाए रखा। शुक्रवार शाम को भी रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट ने वन भ्रमण किया। इस दौरान आलिया भट्‌ट की वन भ्रमण की फोटो सामने आई, लेकिन रणबीर कपूर फोटो से नदारद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES