किसान का अनूठा कदम:चोरी के डर से 10 महीने पहले बेची थी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस,
December 31, 2020
रोहतक में दिनदहाड़े युवती और लिव इन पार्टनर की गोलियों से भूनकर हत्या
December 31, 2020

शीतलहर से राहत:पानीपत में कोहरे के साथ छाए रहे बादल, दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन की उम्मीद

शीतलहर से राहत:पानीपत में कोहरे के साथ छाए रहे बादल, दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन की उम्मीदपानीपत में साल के आखिरी दिन गुरुवार को सीजन का तीसरा अधिक कोहरा देखने को मिला। दिन निकलने के साथ ही कोहर अधिक घना होता गया। जंगलों के पास हाईवे और सड़कों पर विजिबिलिटी करीब 10 मीटर तक रह गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वातावरण में नमी अधिक होने के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को कोहरा छाने के आसार बताए थे। गुरुवार को घना कोहरा देखने को भी मिला। शहर की तुलना में गांव और जंगलों में विजिबिलिटी कम रही। हालांकि सुबह के समय शीतलहरों की रफ्तार कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर DP दुबे ने बताया कि पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानों में ठंड अधिक बढ़ी है। पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। जिस कारण बीते कुछ दिनों ने दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के ऊपर हवाओं का सर्कुलेशन बन रहा है। जिस कारण दो जनवरी से हवाओं का पैटर्न बदलेगा और दक्षिणी-पूर्वी हवा चलनी शुरू होगी। इससे बारिश के भी आसार बनेंगे और दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES