जिंदगी से हारा अफसर:हरियाणा के मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
December 30, 2020
आंदोलन का 35वां दिन:आज किसानों से सरकार की बातचीत, कृषि मंत्री बोले- समाधान की उम्मीद
December 30, 2020

पानीपत में सर्दी का सितम:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अधिकतम 17 डिग्री

पानीपत में सर्दी का सितम:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अधिकतम 17 डिग्री; दिन और रात की सर्दी में 14 डिग्री का अंतरसुबह के समय छाए रहे बादल और हल्की धुंध
अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ के कारण पानीपत के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 17 पर स्थिर है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धुंध रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कई दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

27 दिसंबर से दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के स्थान पर उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। जिस कारण मौसम में नमी है और बादलों ने डेरा डाल रखा है। बुधवार को सुबह से ही सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। शहरी में क्षेत्र में हल्की तो ग्रामीण इलाकों में ठीक-ठाक धुंध रही। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी। जिससे कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा। तापमान गिरने के साथ पाला भी बढ़ेगा। मौसम में नमी होने के कारण बादल छाने और अधिक कोहरा पड़ने की संभावना है। अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। यह मौसम जनमानस के लिए तो कड़ा है, लेकिन गेहूं और आलू की फसलों के लिए अच्छा है, लेकिन पाला बढ़ने से आलू की फसल को नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES