वारदात:प्रेम विवाह करने वाले पार्षद को घर में घुसकर मारी गोली, यमुनानगर के रादौर की घटना, पुलिस जांच में जुटीपूर्व कांग्रेस विधायक मास्टर राम सिंह के पार्षद पोते देवेंद्र लक्की को कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली उनकी टांग में लगी है। एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर खून तो मिला, लेकिन गोली का खोल नहीं मिला।
परिजनों ने बताया कि वे गोली चलने के समय मकान के ऊपर के कमरों में थे। उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। देवेंद्र का कहना है कि हमलावर घर के पीछे के रास्ते से आए थे। उल्लेखनीय है कि देवेंद्र ने हाल में प्रेम विवाह किया है। लड़की के परिजन विवाह के खिलाफ थे। देवेंद्र पर 9 नवंबर को भी हमला हुआ था।