सुप्रीम कोर्ट ने 9 माह में 50 हजार केसों की:देशभर में हाइटेक वर्चुअल कोर्ट प्रणाली के लिए बन रहा रोडमैप
December 27, 2020
कंगना रनोट का अरमान:एक्ट्रेस ने नई कविता में कहा- मेरी राख को गंगा में मत बहाना,
December 27, 2020

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर:हिमाचल के लाहौल-स्पीति में झील जमी,

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर:हिमाचल के लाहौल-स्पीति में झील जमी, रोहतांग में बर्फबारी से गाड़ियां फंसीदेश के उत्तरी हिस्से में सर्दी का सितम जारी है। हिमाचल प्रदेश में जोरदार बर्फबारी से लाहौल-स्पीति जिले में खोलुडु झील जम गई है। यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं, मनाली में शनिवार को रोहतांग पास के नॉर्थ पोर्टल पर ट्रैफिक जाम हो गया। कई गाड़ियां इसमें फंस गईं। शनिवार को यहां ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने 30 और 31 दिसंबर से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 29 दिसंबर से ही कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों में बादल छाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 9 दिन बाद पारा सामान्य पर पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश: मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शनिवार से बदलेगा। इस बीच किन्नौर, लाहौल-स्पीति व चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। प्रदेश के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु और उससे नीचे चला गया है। सोलन, सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 28 दिसंबर को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी।मध्य प्रदेश: साल के आखिरी दिनों में तेज ठंड के आसार
मध्य प्रदेश में शीतलहर के साथ ठंड की विदाई होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है। 29 दिसंबर से ठंड बढ़ने की शुरूआत हो सकती है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यहां पारा नौ दिन बाद सामान्य पर पहुंचा।
पंजाब: रविवार को बूंदाबांदी के आसार
जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर समेत अमृतसर, लुधियाना, मोहाली में 27 दिसंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। रात को कड़ाके की सर्दी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अब धुंध का समय और बढ़ेगा। अब उत्तरी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में धूप निकलने के बीच ठिठुरन बढ़ रही है। हालांकि बठिंडा, मोहाली, लुधियाना, पटियाला में दिन का पारा 20 डिग्री से ऊपर है। जबकि रात में सबसे ठंडा 1.6 डिग्री लुधियाना जिला रहा है। यहां रात और दिन के पारे में सबसे ज्यादा 18.4 डिग्री का अंतर रहा।हरियाणा: सोमवार को पाला पड़ सकता है
प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। हिसार और करनाल में शुक्रवार को रात का तापमान 2.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिन में कहीं-कहीं बादल भी छाए। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। 28 और 29 दिसंबर को हरियाणा में शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है। इससे रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हो सकता है।

छत्तीसगढ़: कई जिलों में रात का तापमान गिरा
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रात के तापमान में कमी दर्ज की गई, जिसके बाद दुर्ग और बलरामपुर में शीतलहर की स्थिति बन गई। इसके अलावा भी कई जिलों में तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने के कारण ठंड में कमी आई है। हालांकि जब हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी हो जाएगी, तब ठंड और बढ़ेगी।चंडीगढ़: रात का पारा 2 डिग्री गिरा
चंडीगढ़ में पिछले 10 दिन से अच्छी धूप निकल रही है। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में सर्द हवाएं अभी भी चल रही हैं, लेकिन रातें ठंडी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ,अगले 24 से 48 घंटे के बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह-शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। हवा में नमी 91% रही।

राजस्थान: 7 शहरों में पारा सामान्य से नीचे
प्रदेश में भी नए साल का आगाज कड़कड़ाती ठंड से होने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर से सर्द हवाएं चलेंगी और रात का पारा फिर 3 से 5 डिग्री तक लुढ़केगा। एक हफ्ते से दिन-रात का पारा बढ़ गया है। बीती रात केवल 7 शहराें में ही न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे रहा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 दिसंबर उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में को सक्रिय होगा। इससे बारिश के आसार हैं। तापमान भी गिरेगा।

माउंट आबू में 1.8°, फतेहपुर 3.2°, चूरू 3.7°, पिलानी में 4.4°, श्रीगंगानगर में 5.8°, जयपुर में 9.4°, बाड़मेर में 12.4°, जैसलमेर में 11.5°, फलाैदी में 11.2°, बीकानेर में 12.6° और जयपुर में 9.4° टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।बिहार: 2 दिन नहीं बढ़ेगी ठंड, लेकिन कोहरा रहेगा
प्रदेश में दो दिन तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप निकलने और अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या बराबर रहने के कारण अभी ठंड से राहत है। रात का तापमान भी सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम है, जिसमें अभी कोई खास बदलाव की संभावना नहीं दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES