कोरोना के नए रूप से ना घबराएं:WHO ने कहा- वायरस कितना भी बदले,
December 27, 2020
शाहजहांपुर में एक स्कूल ऐसा भी:कोरोना काल में छूटी पढ़ाई तो शुरू की मुफ्त पाठशाला
December 27, 2020

ठंड के तीखे तेवर:हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान, बिहार में पारा 10 डिग्री से नीचे,

ठंड के तीखे तेवर:हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान, बिहार में पारा 10 डिग्री से नीचे, अमृतसर में 2 फ्लाइट कैंसिलसर्दी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। रविवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर अगले 48 घंटे में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के निचले हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश होने का अनुमान है।

शनिवार को अमृतसर में छाई धुंध के कारण छह फ्लाइट देर से रवाना हुईं जबकि दो कैंसिल करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 29 दिसंबर से शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के बीच राजस्थान के छह शहरों का तापमान पांच डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं, पटना सहित पूरे बिहार का पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया है।

राजस्थान में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
ठंड ने प्रदेश में फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक से दो डिग्री तक पारा गिरने के बाद शनिवार रात राजस्थान के छह शहरों का तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बादल छा जाने से दिन का तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उधर, बीती रात फतेहपुर 1.4 डिग्री पारे के साथ राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान रहा। जयपुर में पारा 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।
हरियाणा में बारिश के आसार, पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड
पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और इन जिलों के आसपास रविवार से सोमवार के बीच बौझारें पड़ने का अनुमान है। इससे पारे में और गिरावट आएगी। इन जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से ही बादल छा रहे हैं।बिहार में गया सबसे ज्यादा ठंडा रहा
पटना सहित पूरे बिहार में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। यहां फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। शनिवार को पटना का मिनिमम टेम्परेचर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

झारखंड में नहीं दिखेगा ठंड का ज्यादा असर
रांची सहित झारखंड के ज्यादातर जिलों में 1 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार से शनिवार के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पंजाब साल के आखिर में कोहरे से घिरा
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सोमवार तक बारिश हो सकती है। यहां ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छा रहा है। यहां नए साल की शुरुआत तक यही हालात रहने के आसार हैं। पठानकोट, गुरदासपुर और रोपड़ में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में शनिवार को आदमपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में पारा 3.5, हलवारा में 3.7 और बठिंडा में 3.8 डिग्री पर रहा।हिमाचल के केलांग में माइनस 11 डिग्री तापमान
हिमाचल में शनिवार को लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे अटल टनल के एक हिस्से में जाम लग गया। हिमाचल में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। राज्य में माइनस 11.10 के साथ केलांग सबसे ठंडा रहा।

अरुणाचल में हवाओं की रफ्तार 90 kmph

अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है।चंडीगढ़ में हो सकती है बूंदाबांदी, गिरेगा तापमान

चंडीगढ़ में रविवार दोपहर के बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। कोहरा भी छा सकता है। चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES