सुसाशन दिवस पर खिलाड़ियों को तोहफा:भीम अवार्डियों को 5 हजार रुपए हर महीने देगी हरियाणा सरकार, अन्य अवार्डियों का मानदेय बढ़ायामुख्यमंत्री की घोषणा पर खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खुशी जताई, 80 अर्जुन अवार्डी, 15 द्रोणाचार्य और 9 ध्यानचंद अवार्डी लाभान्वित होंगे
पहली बार लाभ पाने वाले खिलाड़ियों में प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी शामिलहरियाणा सरकार ने सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के भीम अवार्ड तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों दिए जाने वाले मानदेय में बढ़ोतरी की है। 1 जनवरी 2021 से भीम अवार्ड विजेता खिलाड़ियों को हर महीने पांच हजार रुपए मानदेय मिलेगा। पहले उन्हें कोई राशि नहीं मिलती थी। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को 20 हजार रुपए मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इससे तीन खिलाड़ियों को फायदा होगा।
अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और ध्यानचंद अवार्ड विजेताओं का मानदेय पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए महीना कर दिया गया है। इससे 80 अर्जुन अवार्डी, 15 द्रोणाचार्य और 9 ध्यानचंद अवार्डी लाभान्वित होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खुशी जाहिर की है। संदीप सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री की इस घोषणा से खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। यह घोषणा प्रदेश में खेलों को और मजबूती देने का काम करेगी।
खेल राज्य मंत्री के अनुसार अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को प्रतिमाह 20-20 हजार रुपए की सम्मान राशि मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले साहसिक पुरस्कार के विजेताओं को भी इतनी ही राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से साहसिक पुरस्कार केवल एक बार दिया जाता है। भीम अवार्ड विजेताओं का भी मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया है। उन्हें केवल पुरस्कार के समय पांच लाख रुपए की राशि दी जाती थी। अब उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपए भीम भत्ता दिया जाएगा।
किस वर्ग के कितने खिलाड़ी?
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अर्जुन अवार्ड का सम्मान 80 खिलाडिय़ों को मिला है, जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड का सम्मान 15 प्रशिक्षकों व कोच को मिला है। इन सभी को प्रति माह 20-20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। ध्यानचंद अवार्ड से नौ खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं। उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। प्रदेश में तीन लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है। उन्हें भी 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।
प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी
इन सभी को प्रति माह 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं ध्यान चंद अवार्ड से 9 खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं, उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। प्रदेश में 3 लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है, उन्हें भी 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी है, जिन्हें प्रदेश सरकार ने पहली बार नई सौगात दी है।
भीम अवार्डियों को केवल पुरस्कार के समय एक बार पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी, मगर अब उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से प्रति माह 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को हर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।
पहली बार खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा हरियाणा
उधर खेल मंत्री संदीप सिंह के मुताबिक आगामी वर्ष 2021 में हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा। यह कामयाबी प्रदेश सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन का हिस्सा है। खेलो इंडिया से प्रदेश के खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा।