जानवर की वजह से गई जान:बाइक सवार युवकों के अचानक सामने आई नीलगाय;
December 26, 2020
खिलाड़ियों को तोहफा:भीम अवार्डियों को 5 हजार रुपए हर महीने देगी हरियाणा सरकार
December 26, 2020

कल से बदलेगा मौसम, उत्तर हरियाणा में हल्की बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

कल से बदलेगा मौसम, उत्तर हरियाणा में हल्की बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बढ़ेगी ठंडप्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। हिसार व करनाल में शुक्रवार को रात का तापमान 2.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिन में कहीं-कहीं बादल भी छाए। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। 27 व 28 दिसंबर को शिमला में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में हाेगा। 28 व 29 दिसंबर को हरियाणा में शीतलहर चलने व पाला जमने की संभावना है। इससे रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES