खिलाड़ियों को तोहफा:भीम अवार्डियों को 5 हजार रुपए हर महीने देगी हरियाणा सरकार
December 26, 2020
टोल पर किसानों का जोर:आंदोलन में दूसरी बार टोल प्लाजा पर किसानों का डेरा,
December 26, 2020

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव संपन्न:55 हजार बच्चों ने गीता पाठ कर बनाया रिकॉर्ड,

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव संपन्न:55 हजार बच्चों ने गीता पाठ कर बनाया रिकॉर्ड, ब्रह्मसरोवर 2.25 लाख दीपों के प्रकाश से जगमगब्रह्मसरोवर पर रचा इतिहास, दीपदान की परंपरा के साथ पहली बार मना दीपोत्सव
कोविड के साये के बीच 9 दिवसीय गीता महोत्सव मार्गशीर्ष एकादशी पर गीता जयंती मनाने के साथ संपन्न हो गया। परंपरा निभाने सीएम मनोहरलाल पहुंचे। महाआरती के बाद दीपदान किया। इस बार गीता महोत्सव का आकार छोटा रहा, लेकिन आखिरी दिन एक इतिहास भी रचा गया। महोत्सव में पहली बार ब्रह्मसरोवर पर दीपोत्सव मनाया गया। लाखों दीपक जलने से ब्रह्मसरोवर की छटा देखते ही बनी। बता दें कि दीपोत्सव का कार्यक्रम भी ऐन मौके पर ही शामिल किया। केडीबी के कुछ अधिकारी व संस्थाएं 18 लाख दीपक जलाने का सुझाव दे रही थी। बाद में सवा दो लाख दीपक जलाने का प्रोग्राम तय हुआ। अयोध्या में दीपोत्सव मनाने वाले आशीष व उनकी टीम का सहयोग लिया गया। ब्रह्मसरोवर के 18 घाटों पर गीता के 18 अध्यायों की तर्ज पर दीपोत्सव के तहत दीपक जलाए गए।

संपन्न हुआ गीता महोत्सव

गीता उपदेश स्थली में शुक्रवार को दीपदान के साथ 9 दिवसीय गीता महोत्सव संपन्न हो गया। सीएम मनोहरलाल ने दीपदान किया। ब्रह्मसरोवर तट पर दीपोत्सव भी मनाया गया। दीपोत्सव के साथ ही महोत्सव विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस बार दीपोत्सव जैसा बड़ा कार्यक्रम जोड़ा गया। साथ ही 55 हजार बच्चों ने ऑनलाइन सामूहिक गीता श्लोकोच्चारण किया। दीपदान से पहले सीएम व अन्य अतिथियों ने ब्रह्मसरोवर की आरती उतारी।

बढ़ेगा महोत्सव का बजट

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि कोविड-19 के कारण गीता महोत्सव के कार्यक्रमों को छोटा किया गया। आने वाले समय में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में गीता महोत्सव को और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। केडीबी की व्यवस्थाओं को ओर आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से बजट में इजाफा किया जाएगा। 48 कोस के 134 तीर्थों का विकास किया जाएगा।

सन्निहित पर लगेगा स्टेच्यू

राज्यपाल की सचिव जी अनुपमा ने सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि का स्टेच्यू स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सीएम ने मंजूर किया। ब्रह्मसरोवर के आरती स्थल पर भव्य शेड का भी निर्माण किया जाएगा। अंत में केडीबी की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर एडीजीपी आलोक मितल, आईजी वाई पूर्ण कुमार, डीसी शरणदीप कौर, एसपी हिमांशु गर्ग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रविंद्र सांगवान, उपेन्द्र सिंघल, डॉ. सौरभ चौधरी, विजय नरूला ने महाआरती में भाग लिया और भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। पुलिस ने चारों तरफ बैरियर लगाए हुए थे, पास होल्डर को ही जाने दिया। काले पटके वालों को लौटाते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

मंदिरों पर भी जगाए दीपक

शुक्रवार को मार्गशीर्ष एकादशी पर गीता जयंती मनी। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा द्वारा सन्निहित सरोवर व ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित वरदराज मंदिर, दुख भजन मंदिर, सूर्य नारायण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा कोलश्वर मंदिर व तीर्थ पर 108-108 दीपक जलाए। सन्निहित सरोवर स्थित सूर्य नारायण मंदिर पर गीता यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभा के संरक्षक, जयनारायण शर्मा, प्रधान पंडित पवन शास्त्री एवं प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने आहुति डाली। यज्ञ के बाद गीता वितरण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES