अटलजी की 96वीं जयंती:कोविंद और मोदी ने सदैव अटल जाकर पूर्व PM को श्रद्धांजलि दी;
December 25, 2020
पाठशाला शुरू होगी:चुनाव लड़ना, जीतना और ईमानदारी से जनसेवा के गुर सिखाएंगे,
December 25, 2020

ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी:कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे, माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी;

ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी:कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे, माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी; मैदानों में तापमान गिरेगापहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्दी फिर बढ़ गई है। कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे हैं। इधर, राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार 11वें दिन बर्फ जमी। आज तापमान 1 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिर सकता है। वहीं उत्तराखंड में 27 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: माइनस 20 डिग्री तापमान में आइस हॉकी कैंप
हिमाचल के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठिठुरन भी बढ़ गई है। लाहौल स्पीति के काजा में 3720 मीटर ऊंचाई पर तापमान माइनस (-) 20 डिग्री होने के बावजूद आइस हॉकी ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। यहां देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक है।माउंट आबू में लगातार 11वें दिन जमी बर्फ
राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में बीते 11 दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मिनिमम टेम्परेचर जमाव बिंदु के आस-पास रहने से 11 दिनों से ओस की बूंदें बर्फ बन रही हैं। गुरुवार को मिनिमम टेम्परेचर 1 डिग्री और मैक्सिमम 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार को मिनिमम टेम्परेचर 0.4 डिग्री और मंगलवार को 0 डिग्री था। प्रदेश के बाकी शहरों में शीतलहर से राहत मिली है।दिल्ली में भी तापमान गिरा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में घना कोहरा छाने के साथ ही मिनिमम टेम्परेचर आज 3 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में टेम्परेचर 3-4 डिग्री के बीच बना रहेगा।पंजाब में घना कोहरा, लुधियाना में तापमान 2 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में आज और कल तापमान 2 डिग्री रहने के आसार हैं। घना कोहरा भी छाया हुआ है। अमृतसर में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक विजिबिलिटी जीरो रही। बाद में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही फिर से घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी यही हाल रहेगा। 27 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।छत्तीसगढ़ में घना कोहरा, रायपुर में तापमान 3 डिग्री घटने के आसार
रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड में हल्की कमी आई है। रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में सबसे ठंडा जगदलपुर रहा। यहां मिनिमम टेम्परेचर 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार से उत्तर छत्तीसगढ़ समेत कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का तापमान 3 डिग्री तक कम होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES