कोरोना संकट:राज्य में ब्रिटेन से 1 माह में लौटे 2 हजार लोग, 7 दिन पहले तक आए आइसोलेट होंगे

कोरोना संकट:राज्य में ब्रिटेन से 1 माह में लौटे 2 हजार लोग, 7 दिन पहले तक आए आइसोलेट होंगेकोरोना के लक्षण मिले तो होगी जांच, गुड़गांव में एक माह में 695 लोग आए
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग घर जा थर्मल स्क्रीनिंग करेगा
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्वरूप मिलने के बाद हरियाणा में भी वहां से आने वालों की स्वास्थ्य विभाग ने मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। प्रदेश में एक महीने में करीब 2 हजार लोग ब्रिटेन से आए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से इनकी सूची मिलने के बाद मुख्यालय ने इसे सभी सीएमओ को भेज दिया है। अब ब्रिटेन से आने वालों के घर-घर विभाग की टीम दस्तक देगी। जो लोग पिछले एक सप्ताह के भीतर यहां पहुंचे हैं।

उन्हें 14 दिन के लिए अस्पतालों में आइसोलेट किया जाएगा। इसके अलावा सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसमें भी कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे, उनकी जांच की जाएगी। अकेले गुड़गांव में एक माह में 695 लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। इनमें 438 लोग 9 दिसंबर के बाद आए हैं। सिरसा में 14 लोग आए हैं। यमुनानगर में 21 दिसंबर को 12 लोग पहुंचे हैं। सभी को आइसोलेट करने की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की जा रही है।

विभाग इसे लेकर पहले ही एसओपी जारी कर चुका है। साथ ही दिल्ली, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क भी बनाए हुए है। प्रदेश में मार्च में भी सबसे पहले 14 विदेशी लोगों को ही गुड़गांव में भर्ती किया गया था। शुरुआत में ज्यादातर लोग या तो विदेश से लौटे थे या फिर उनके संपर्क में आए थे। जो बाद में पॉजिटिव हुए।

470 नए संक्रमित मिले, 6% से नीचे आई पॉजिटिविटी दर

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। 24 घंटे में 470 नए मरीज मिले हैं। 500 से कम मरीजों की संख्या जून के आखिरी सप्ताह तक रही थी। इसके अलावा प्रदेश की पॉजिटिविटी दर भी 6% से नीचे 5.97% पर आ गई है। एक दिन में 759 मरीज ठीक हुए हैं। 7 मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 2,60,372 संक्रमितों में से 2,51,908 (96.74%) ठीक हुए हैं। 2859 की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीज घटकर 5605 (2.15%) रह गए हैं। इनमें से 180 की हालत गंभीर हैं।

मंत्री विज की चेस्ट व लिम्ब फिजियोथैरेपी शुरू की गई

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद उनकी चेस्ट और लिम्ब फिजियोथैरेपी शुरू की गई है। वे अच्छे से भोजन कर रहे हैं और दिनचर्या के कार्य स्वयं कर रहे हैं। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, विज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टर उनके सुधार से काफी संतुष्ट हैं। गुरुवार को क्लिनिकल एंड प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. आरआर कासीलवाल ने भी उनकी जांच की। वे उनके हृदय संबंधी स्थिति से संतुष्ट हैं।

5 कोरोना मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन मिला

गुड़गांव में मेड्योर अस्पताल में कोरोना के 5 ऐसे पेशेंट मिले हैं, जिन्हें म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन हैं। अस्पताल के डाॅ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस बीमारी में आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। वैसे तो इलाज संभव है, लेकिन इन्फेक्शन से 50 फीसदी मौत का खतरा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    किसानों का आक्रोश:’शादी के लड्‌डू’ खाने आना था डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला को,
    December 25, 2020
    आक्रोश में अन्नदाता:काले झंडे लेकर राज्य मंत्री अनूप धानक के आवास काे घेरा,
    December 25, 2020