नए साल की नई बात:सर्विस रूल्स व स्ट्रक्चर बदलेगा, कई पदाें को खत्म कर नए बनेंगे,
December 25, 2020
लापरवाही:हाईवे निर्माण में नीचे रहे तार की चपेट में आने से बालक झुलसा,
December 25, 2020

कांग्रेस को बड़ा झटका:हरियाणा में नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा सियासी बदलाव,

कांग्रेस को बड़ा झटका:हरियाणा में नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा सियासी बदलाव, प्रवक्ता रंजीता मेहता ने थामा ‘कमल का फूल’रंजीता मेहता पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की टिकट न मिलने से नाराज चल रही थीं
कांग्रेस को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है, वो भी नगर निगम चुनाव से ठीक पहले। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रंजीता मेहता मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि रंजीता मेहता पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की टिकट न मिलने से नाराज चल रही थीं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया और भाजपा ज्वॉइन कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार की शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित रंजीता मेहता के घर पहुंचे। यहीं रंजीता को पार्टी का हिस्सा बनाया गया। मुख्यमंत्री ने इसे पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बता दें कि रंजीता मेहता एक बड़ी राजनीतिक हस्ती हैं। वे एक बेहतरीन प्रवक्ता हैं और अपनी इसी खूबी का इस्तेमाल अब वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारों को भी बेहतरीन तरीके से जनता के बीच में रखने के लिए करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES