सिफर्ट और साउदी करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे, कोहली 7वें और राहुल तीसरे स्थान पर,
December 24, 2020
किसान आंदोलन का 30वां दिन:आंदोलनकारियों ने तेज किया विरोध;
December 25, 2020

11वां नगर निगम बनेगा मानेसर,क्षेत्र में छाई ख़ुसी की लहर

11वां नगर निगम बनेगा मानेसर, क्षेत्र में छाई ख़ुसी की लहर हरियाणा सरकार ने बुधवार को गुरुग्राम के विकास को और अधिक रफ्तार देने के लिए मानेसर में एक नए नगरपालिका निकाय के गठन को मंजूरी दी है। इस नगरपालिका निकाय के अधिकार क्षेत्र में 29 गांवों को शामिल किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में ऐसे कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। अब इस क्षेत्र के विकास को अधिक गति मिल सकेगी। मानेसर नगर निगम के गठन से क्षेत्रवासी खुश हैं। मानेसर के क्षेत्रवासियों ने चंडिगढ़ पहुंचकर मानेसर को नगर निगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता का आभार जताया ।
नगर निगम बनने से इन गांवों में अब तेजी से विकास कार्य होंगे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम न बनने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब कई समस्याओं के साथ रह रहे लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सकेगी। निवासियों ने कहा कि पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता कई वर्षों से मानेसर को नगर निगम बनाने के लिए प्रयासरत थे अब जाकर उनकी मेहनत सफल हुई, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल गृह मंत्री अनिल विज वं पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता का इस कार्य को कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
मानेसर के नगर निगम में शामिल होने से सड़क, पेयजल, ड्रेनेज जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। सरकार की कई योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिल सकेगा। इस मौके पर पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, मानेसर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, मण्डल महामंत्री डॉ ए के शर्मा, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिट्टू चरणजीत सिंह सोनी, शशि पाल, ओमप्रकाश चेयरमैन लक्ष्मण सरपंच सतीश डबोदा विनोद वकील अमित, साहिल व सभी इलाके की सरदारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES