हरियाणा को मिला 11वां नगर निगम; कृषि उपभोक्ताओं और कृषि उद्योगों पर लागू नहीं होगा टैक्स
December 24, 2020
17 मिनट तक जाम किया लालबत्ती चौक,सुनियोजित तरीके से किसानों को कोठी पर ले गए दुड़ाराम समर्थक
December 24, 2020

कृषि कानूनों का विरोध:हरियाणा के किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, चिट्‌ठी भेज राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

कृषि कानूनों का विरोध:हरियाणा के किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, चिट्‌ठी भेज राष्ट्रपति शासन लगाने की मांगसिसाना गांव से 8 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में दहिया खाप के किसान सब्जी, दूध, फल, लकड़ी लेकर पहुंचे
संसद तक अर्धनग्न हालत में जाएंगे, ताकि सरकार को पता लगे किसान कितने दुखी हैं
किसान दिवस पर हरियाणा के किसान बुधवार को काफी गुस्से में नजर आए। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने कपड़े उतारकर अर्धनग्न हालत में प्रदर्शन किया। दहिया खाप के गांवों से पहुंचे किसान कड़ाके की सर्दी में अर्धनग्न हालत में धरने पर बैठे। हरियाणा के किसानों को समर्थन देने के लिए महिलाएं भी प्राचीन वेशभूषा घाघरी-कुर्ता व चुंदड़ी में पहुंचीं। पंजाब के किसानों ने भी आज राष्ट्रपति के नाम खून से चिट्‌ठी लिखकर भेजी।

बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर धरनास्थल पर ही किसान दिवस मनाया। हरियाणा के दहिया खाप के किसान तो सुबह 7 बजे से अर्धनग्न हालत में धरने पर बैठ गए। कड़ाके की ठंड में किसान चांद पहलवान, कृष्ण दहिया, गांधी ठेकेदार, मित्रसिंह, जयभगवान दहिया खेड़ी मनाजात, राजबीर सिसाना, सांडू दहिया, बंटा दहिया, दीपक ठेकेदार ने प्रदर्शन किया। चांद ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसा कानून बनाया है। यदि लागू हो गया तो तन पर कपड़े भी नहीं बचेंगे। यदि सरकर न मानी तो सैकड़ों किसान अर्धनग्न होकर संसद तक जाएंगे। इधर, सिसाना गांव से 8 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में दहिया खाप के किसान सब्जी, दूध, फल, लकड़ी लेकर धरनास्थल पर पहुंचे।दो ट्राॅलियों में महिलाएं हरियाणवीं वेशभूषा में पहुंचीं। घाघरा-चुंदड़ी पहनकर आई संतोष बोली- हमारे घरबारी 27 दिन से यहां धरने पर बैठे हैं। सरकार जुल्म कर रही है। जब खेत नहीं बचेंगे तो सरकार भला कैसे करेगी। उन्होंने परिवार से अलग होकर मोदी की पार्टी को वोट दिया था। अब पति-ससुर धरने पर बैठे हैं। तो पता चला कि वे सही थे, मैं गलत। गलती सुधारने के लिए यहां आई हूं।पंजाब के 477 किसानों ने किसान दिवस के मौके पर अपने खून से राष्ट्रपति के नाम चिट्‌ठी लिखी, जिसमें पीएम को तानाशाह बताया। देश में भाजपा सरकार भंग करने की मांग की की। सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि किसानों ने खून से चिट्‌ठी लिखकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से देश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES