17 मिनट तक जाम किया लालबत्ती चौक,सुनियोजित तरीके से किसानों को कोठी पर ले गए दुड़ाराम समर्थक
December 24, 2020
मानेसर नगर निगम बनाने पर हरियाणा सरकार ने लगाई मुहर, जिले के 29 गांव किए जाएंगे शामिल
December 24, 2020

एक डिग्री न्यूनतम तापमान गिरकर पहुंचा चार डिग्री पर, ठंड से राहत नहीं

एक डिग्री न्यूनतम तापमान गिरकर पहुंचा चार डिग्री पर, ठंड से राहत नहींजम्मू कश्मीर और शिमला में हो रही बर्फबारी से फरीदाबाद काफी ठंडा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।

दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है मगर सुबह शाम कड़ाके की ठंड के कारण परेशानी बढ़ जाती है। बुधवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा। सर्द हवा भी चलती रही। जिससे घरों से बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कत हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुरुवार सुबह कोहरा रहने से धुंध रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES